24 News Update भोपाल/उदयपुर। शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज उदयपुर के एक युवक पर मध्यप्रदेश के भोपाल की युवती को परेशान करने के गंभीर आरोप लगे हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से उसकी शादी और हनीमून की फर्जी तस्वीरें तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इतना ही नहीं, आरोपी ने युवती की गोद भराई के फर्जी निमंत्रण पत्र भी छपवाकर पूरी कॉलोनी में बंटवा दिए।युवती ने इस मामले की शिकायत मध्यप्रदेश महिला आयोग में की है। हाल ही में उसने आयोग के सामने अपने बयान दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवती के अनुसार उसकी बहन ने शादी के लिए जीवनसाथी डॉट कॉम पर प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उदयपुर निवासी युवक से बातचीत हुई। परिवार की मौजूदगी में दोनों की मुलाकात भी हुई, लेकिन युवक का व्यवहार ठीक नहीं लगने पर परिवार ने रिश्ता आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया।आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार कॉल और मैसेज कर परेशान करने लगा। जुलाई 2025 में नंबर ब्लॉक करने के बाद भी वह अलग-अलग नंबरों से संपर्क करने की कोशिश करता रहा और परिवार के सदस्यों को भी परेशान करता रहा। एक दिन में भेज दीं 500 टैक्सी-बाइकयुवती ने आरोप लगाया कि जनवरी 2026 में युवक ने ऑनलाइन कैब सर्विस के जरिए उसके घर के पते पर लगातार बुकिंग कराईं। एक ही दिन में करीब 500 टैक्सी और बाइक उसके घर पहुंच गईं। बताया गया कि आरोपी ने लंबी दूरी की राइड भी बुक की, जिसके कारण दूर-दराज से आए कैब ड्राइवरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। युवती का आरोप है कि ब्लॉक किए जाने के बाद आरोपी ने किसी अन्य व्यक्ति की तस्वीर लगाकर फर्जी प्रोफाइल बनाई और यह पता लगाने की कोशिश करता रहा कि उसकी किसी अन्य रिश्ते के लिए बातचीत चल रही है या नहीं। शिकायत के बाद संबंधित प्रोफाइल हटा दी गई। गोद भराई के फर्जी कार्ड छपवाएयुवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसकी गोद भराई के फर्जी निमंत्रण पत्र छपवाए। कार्ड में मेहमानों को चांदी का सिक्का देने की बात लिखी गई थी, ताकि ज्यादा लोग कार्यक्रम में पहुंचें। इसके बाद हॉकर के जरिए ये कार्ड पूरी कॉलोनी में बांट दिए गए। AI से बनाई फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालींयुवती ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने AI की मदद से उसकी शादी और हनीमून की नकली तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। साइबर विशेषज्ञ शृंगारिता खरे के अनुसार AI के जरिए किसी व्यक्ति की फर्जी या मॉर्फ्ड तस्वीरें बनाना निजता का उल्लंघन है। इससे पीड़ित व्यक्ति को मानसिक तनाव और सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिवसेना (UBT) को संसद भवन का ऑफिस गंवाना पड़ सकता है, शिंदे गुट में 6 सांसदों के जाने से घटेगी संख्या गंभीर बीमारी से जूझ रहे जितेंद्र पुरोहित के परिवार की मदद के लिए आगे आया समाज, चलाएंगे सहयोग अभियान