उदयपुर। नगर निगम के दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 के दसवें दिन भी शहरवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर नगर निगम से जुड़ी विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ लिया। शिविर में लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे आमजन को राहत मिली। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नागरिकों को निगम से संबंधित सेवाएं एक ही स्थान पर सरल और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शहरी सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और अपने आवश्यक कार्य पूरे करवाए। शिविर में स्ट्रीट लाइट से जुड़ी 127 शिकायतें प्राप्त हुईं। आयुक्त के निर्देश पर विद्युत शाखा ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 112 स्थानों पर रोशनी व्यवस्था बहाल कर दी। शेष शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया जारी है। शिविर के दौरान लंबे समय से लंबित प्रकरणों का भी समाधान किया गया। नामांतरण के 2 मामलों का निस्तारण किया गया। सफाई व्यवस्था से जुड़ी 53 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 49 शिकायतों का मौके पर समाधान कर दिया गया। विवाह पंजीयन और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित 155 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें दस्तावेज पूर्ण पाए जाने पर 135 आवेदकों को मौके पर ही प्रमाण पत्र जारी किए गए। वहीं समाज कल्याण विभाग के 850 प्रकरणों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 12 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग की सेवाओं का भी 82 लोगों ने लाभ लिया। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शिविर में यूडी टैक्स जमा कराने को लेकर भी शहरवासियों में उत्साह देखने को मिला। गुरुवार को 112 लोगों ने सरकारी छूट का लाभ लेते हुए 37 लाख 21 हजार 478 रुपए का यूडी टैक्स जमा कराया। शिविर के दसवें दिन 2 आवेदकों को धारा 69-क के तहत पट्टे जारी किए गए। इसके अलावा एक प्रतिष्ठान को फायर एनओसी तथा दो आवेदकों को भवन निर्माण अनुमति स्वीकृति प्रदान की गई। आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहरी सेवा शिविर लगातार आमजन के कार्यों को सरल बनाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर नगर निगम से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठाएं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 26 जून दोपहर 12 बजे से कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री बंद,मोहर्रम पर उदयपुर में बदलेगी यातायात व्यवस्था