24 न्यूज अपडेट सलूंबर. सलूंबर जिले के सराड़ा ब्लॉक में आज 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते घर के बाहर बने बाड़े में बंधी 1 भेंस जलकर मर गई। आधा दर्जन से ज्यादा पशु गंभीर रूप से झुलस गए। सराड़ा ब्लॉक के डिंगरी ग्राम पंचायत के रेबारी की ढाणी गांव में नाथु पिता जीवा रेबारी के घर के बाहर बनें बाड़े में यह हादसा हुआ। बाड़े के ठीक पास से बिजली लाइन के तार गुजर रहे हैं। जहां शॉर्ट सर्किट से बाड़े में आग लगने की संभावना जताई जा रही है ।परिवार पशुपालन पर निर्भर बाड़ा फूंस और लकड़ी का बना था, जिसमें आग तेजी से फैल गई। अंदर करीब आधा दर्जन से ज्यादा पशु बंधे हुए थे, जिनमें से 1 भेंस जिंदा जलकर मर गई। बंधी होने के कारण वे भाग नहीं सकी। 3 भेंस गंभीर रूप से झुलस गई। परिवार पूरी तरह पशुपालन पर निर्भर है और आर्थिक रूप से कमजोर है। हादसे के दौरान पीड़ित परिवार के लोग घर के अंदर थे ।पशुओं को खिलाने के लिए रख घास जलकर हुई खाक पीड़ित नाथू रेबारी ने बताया कि हम पशुपालन पर निर्भर है , पशुओं को खिलाने के लिए कुछ दिन पहले ही मैंने 30 हजार की घास खरीदी थी । वह भी बाड़े के अंदर ही रखी हुई थी , वह भी जलकर खाक हो गई है । साथ ही बताया पूरा परिवार पशुओं पर निर्भर है।ग्रामीणों ने आग पर पाया काबूआपको बता दे आग लगने की सूचना पर वह मौजूद गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथों हाथ पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया । अगर समय रहते हैं आग पर काबू नहीं पाया जाता तो और भी ज्यादा आग फेलने की संभावना थी ।पशु डॉक्टर भी पहुंचे मौके पर ,इधर सुचना पर पशु चिकित्सालय से डॉक्टर मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसे पशुओं का इलाज किया ।प्रशासन मौके पर पहुंचा आग की लपटों को देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर सराड़ा तहसील कार्यालय से आरआई और पटवारी पहुंचे और मौका मुआयना कर घटना की जानकारी जुटाई। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है । इनपुटः दीपक पटेल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कराकला में जिला कलक्टर की रात्री चौपाल सम्पन्नअधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही करें निराकरणः- जिला कलेक्टर समाज में व्याप्त को कुरितियो को उखाड़ फेंकने का लिया निर्णय विधायक ने क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करने का किया वादामुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डांगी समाज के नवनिर्मित भवन का हुआ उद्घाटन