24 न्यूज अपडेट सलूंबर। समाज का सर्वांगीण विकास समाज में व्याप्त कुरीतियों को उखाड़ फेंकने पर ही संभव है उक्त विचार मुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुरखंड खेड़ा चौखले व भामाशाहों के सहयोग से नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के अवसर पर समाज के वक्ताओं द्वारा व्यक्त किये वक्ताओं ने समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि अपना समाज हर क्षेत्र में विकास करने में सक्षम है परंतु कुरीतियों के आडंबर के चलते अपना समाज का विकास नहीं हो पा रहा हैं इसलिए सभी समाज जनों ने एक स्वर में कहा कि समाज को नशा मुक्त, शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में संगठित होकर आगे आने का आहवान कियाइस मौके पर सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा ने डांगी समाज के समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि सलूंबर क्षेत्र में कहीं पर भी विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी उन्होंने मुलेश्वर महादेव मंदिर पर चौमुखी विकास करने का समाज जनों को वादा किया उदयपुर सरस डेयरी के अध्यक्ष डालचंद डांगी ने संबोधित करते हुए कहा कि हर दूध उत्पादक परिवार को डेरी की ओर से मिलने वाली हर सुविधाओं दी जाएगी साथ ही उन्होंने पशुओं के लिए पौष्टिक आहार के लिए भी क्षेत्र में भंडारण खोलने का वादा किया डूंगरपुर मेवाड़ डेरी के अध्यक्ष डूंगर लाल पटेल , नाथूलाल मायर , हीरालाल चावंड हीरालाल डगिरा ,वर्दी चंद डांगी पूजा लाल पटेल, ईश्वर लाल कोठारी भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज चौबिसा सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया इस अवसर पर पांच चौखले के प्रमुख धुलजी भिंड व समाज के मुखियाओ द्वारा सुरखंड खेड़ा चौखले के मुखिया के उत्तराधिकारी के रूप में शरत पटेल को पगड़ी पहना कर जिम्मेदारी सौपी गई कार्यक्रम को लेकर समाज में खासा उत्साह देखने को मिला सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया देखते ही देखते मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में समाज जन एकत्रित हो गए अंत में सामूहिक महाप्रसाद ग्रहण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ कार्यक्रम का संचालन सुरखंड खेड़ा चौखले के नवयुवक मंडल द्वारा किया गया Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation अज्ञात कारणों से घर के बाहर बनें पशु बाड़े में लगी आग , 1 भेंस जलकर हुई खाक, आधा दर्जन से ज्यादा पशु गंभीर रूप से झुलसे जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर पेयजल आपूर्ति करवाने के लिये अधिकारी सक्रिय रहकर कार्य करे : संधू