24 News Update अजमेर। सरकारी सिस्टम राम भरोसे चल रहा है यह बात अब बार बार साबित हो रही है। सरकारी वेबसाइटों पर ही सेंध लगने लग जाए तो आम आदमी के ओनलाइन डेटा का क्या होगा, यह समझ से परे बात है। पूरे सिस्टम में भांग मिली हुई हैं। एक युवक ने अकेले ही आरपीएससी के पोर्टल को छका कर मनचाहा काम कर दिया। युवक पर कार्रवाई हो रही है मगर पोर्टल का जिम्मा संभालने वालों पर अगर गाज नहीं गिरी तो आगे भी यह होता रहेगा।
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के रिक्रूटमेंट पोर्टल में छेड़छाड़ के मामले ने ऑनलाइन सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। एक माइनिंग इंजीनियर ने कथित तौर पर AI टूल्स की मदद से RPSC के सिस्टम में सेंध लगाकर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े डेटा में बदलाव कर दिया। इस घटना ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर एक बाहरी व्यक्ति इतनी आसानी से भर्ती पोर्टल तक कैसे पहुंच गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राहुल कुमार मीणा ने RPSC के OTR सिस्टम को बायपास कर असिस्टेंट माइनिंग इंजीनियर भर्ती-2024 की प्रोविजनल लिस्ट से तीन अभ्यर्थियों के नाम हटा दिए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पोर्टल में सेंध लगाने के लिए चैटजीपीटी जैसे AI प्लेटफॉर्म की मदद से जानकारी जुटाई और प्रॉम्प्ट तैयार किए।
जांच के मुताबिक राहुल ने पहले यह समझने की कोशिश की कि किसी अभ्यर्थी का आवेदन कैसे विड्रॉ किया जा सकता है। इसके बाद उसने तैयार किए गए प्रॉम्प्ट के आधार पर RPSC रिक्रूटमेंट पोर्टल में प्रवेश कर लिया और पहली ही कोशिश में सिस्टम में बदलाव करने में सफल रहा।

सिर्फ एक युवक ने खोल दी पोर्टल सिक्योरिटी की पोल

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिस पोर्टल पर हजारों अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया निर्भर है, उसकी सुरक्षा व्यवस्था को एक अकेला युवक कैसे भेद गया। अगर पुलिस जांच में सामने आए तथ्य सही हैं तो यह RPSC की साइबर सिक्योरिटी और सिस्टम ऑडिट पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
आरोपी ने प्रोविजनल लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों में से पहले एक उम्मीदवार का आवेदन हटाया। बाद में शक से बचने के लिए दो और अभ्यर्थियों के आवेदन विड्रॉ कर दिए।

फर्जी SSO ID और IP एड्रेस से पहुंची पुलिस
पुलिस के अनुसार RPSC की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में फर्जी SSO ID और IP एड्रेस की जानकारी मिली थी। जांच में सामने आया कि एक फर्जी SSO ID रवि सिन्हा के नाम से बनाई गई थी, जिसे पुलिस के अनुसार राहुल ने ही बनाया था। साइबर टीम ने IP एड्रेस की जांच की तो वह झारखंड से जुड़ा मिला। जांच आगे बढ़ने पर पता चला कि राहुल की अपनी SSO ID भी उसी नेटवर्क से संचालित हुई थी, जिसके बाद पुलिस का शक उस पर गहरा गया।

AI का इस्तेमाल कर बनाई रणनीति
पुलिस के अनुसार आरोपी दिसंबर 2025 से ही पोर्टल में सेंध लगाने की तैयारी कर रहा था। वह AI प्लेटफॉर्म जैसे ChatGPT और अन्य टूल्स पर लगातार जानकारी जुटा रहा था। हालांकि पुलिस अभी उसके डिवाइस की जांच कर रही है और मोबाइल-लैपटॉप से अन्य जानकारी मिलने की उम्मीद है।
पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर एफएसएल जांच के लिए भेजे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि पोर्टल छेड़छाड़ की खबर सामने आने के बाद आरोपी ने अपने डिवाइस से डेटा हटाने की कोशिश की थी।

पुलिस ने डिलीवरी बॉय बनकर पकड़ा
आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने अलग रणनीति अपनाई। एक कांस्टेबल डिलीवरी बॉय बनकर आरोपी के घर तक पहुंचा। पुलिस के अनुसार आरोपी का पता उसके भाई से कोरियर के बहाने लिया गया। इसके बाद टीम ने दबिश देकर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। राहुल कुमार मीणा दौसा का रहने वाला है और 2019 से SAIL में माइनिंग इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार उसने राजस्थान लौटने और भर्ती में चयन सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading