24 News Update अलवर। शहर के मनुमार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ग्राहक का 500 रुपए का नोट फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 17 जून की शाम एक व्यक्ति मनुमार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर 50 रुपए का पेट्रोल भरवाने गया था। उसने पंप कर्मचारी को भुगतान के लिए 500 रुपए का नोट दिया। आरोप है कि कर्मचारियों ने नोट को नकली बताते हुए पहले उस पर पेन से जांच की और बाद में उसे फाड़ दिया। पीड़ित महेश सैनी का कहना है कि उन्होंने नोट को लेकर आपत्ति जताई तो पंप कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और वहां से जाने के लिए कहा। पीड़ित के अनुसार बाद में नोट की जांच करवाने पर वह असली पाया गया।घटना के दो दिन बाद महेश सैनी एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचे और नोट फाड़ने को लेकर जवाब मांगा। इस दौरान पंप कर्मचारियों और उनके साथ आए लोगों के बीच काफी देर तक बहस हुई, जिससे मौके पर हंगामे जैसी स्थिति बन गई।पीड़ित का आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारी ने नोट को नकली बताकर संचालक के पास भेजा, जहां पेन से जांच करने के बाद उसे नकली बताकर फाड़ दिया गया। पीड़ित ने कहा कि नोट फाड़े जाने से उसे आर्थिक नुकसान हुआ है। मामले को लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation बासेड़ा शिविर में नहीं मिली राहत: 8 दिन से पानी को तरस रहे ग्रामीण RPSC पोर्टल की सुरक्षा में युवक ने AI की मदद से लगा दी सेंध, तीन अभ्यर्थियों के आवेदन हटा दिए