24 News Update श्रीगंगानगर। लॉरेंस गैंग से जुड़े वांटेड विशाल पचार के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। NIA की जयपुर टीम ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर पहुंचकर विशाल पचार के घर के बाहर ढोल बजवाया और उसे सार्वजनिक रूप से भगोड़ा घोषित किया।कार्रवाई के दौरान NIA टीम ने विशाल पचार के घर के बाहर उसके नाम के पोस्टर चिपकाए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसके अलावा शहर के बस स्टैंड, नगर परिषद और लीला चौक जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी उसके नाम के पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में लिखा गया है कि “न यह मिल रहा है और न ही कोर्ट में पेश हो रहा है।”विशाल पचार का घर श्रीगंगानगर के वार्ड नंबर 14 स्थित शनि मंदिर के पास बताया जा रहा है। NIA के अनुसार, विशाल पचार पर आरोप है कि वह लॉरेंस गैंग के लिए काम करता था और पाकिस्तान से हथियार व ड्रग्स मंगवाने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। गैंग में उसे एलेक्स के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा उसके अन्य नाम सरदार खान और एसके भी बताए जाते हैं।NIA के अधिकारियों के अनुसार, विशाल के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। NIA कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। कोर्ट ने माना कि वह लंबे समय से पेश नहीं हो रहा है और जांच एजेंसी की पकड़ से बाहर है। नेपाल के रास्ते भारत से फरार होने का आरोपजांच एजेंसी के अनुसार, विशाल पचार ने वर्ष 2020 में जयपुर से पासपोर्ट बनवाया था। आरोप है कि वह रोहित गोदारा के संपर्क में आने के बाद वर्ष 2024 में नेपाल के रास्ते भारत से बाहर चला गया।श्रीगंगानगर बॉर्डर क्षेत्र की जानकारी होने के कारण उसे बॉर्डर इलाके में नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई। आरोप है कि उसने पाकिस्तान के ड्रग्स और हथियार तस्करों से संपर्क बनाया और बॉर्डर से जुड़े गांवों में नेटवर्क खड़ा किया।NIA के अनुसार, पाकिस्तान से आने वाले पैकेटों को सुनसान इलाकों में गिराने के बाद उन्हें आगे सप्लाई करने का काम किया जाता था। बाद में इस नेटवर्क को पंजाब के बॉर्डर इलाकों तक बढ़ाने का आरोप है। 13 साल की उम्र में पहला अपराध, 11 मामलों में नामजांच एजेंसी के अनुसार, विशाल पचार का नाम हाल ही में NIA की चार्जशीट में सामने आया था। आरोप है कि उसने 13 साल की उम्र में पहला अपराध किया था और इसके बाद करीब 11 वारदातों में उसका नाम सामने आया। उसके खिलाफ राजस्थान और पंजाब में धमकी, फिरौती और अन्य आपराधिक मामलों में केस दर्ज होने की जानकारी दी गई है। कुछ मामलों में चालान भी पेश हो चुका है।श्रीगंगानगर पुलिस ने विशाल पचार पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं उसके खिलाफ इंटरपोल को रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी की जा चुकी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation RPSC पोर्टल की सुरक्षा में युवक ने AI की मदद से लगा दी सेंध, तीन अभ्यर्थियों के आवेदन हटा दिए ट्रक-बाइक भिड़ंत में दो युवक गंभीर घायल — दरीबा-फतहनगर रोड पर धनेरिया गढ़ के पास हुआ हादसा, उदयपुर रेफर