24 News Update जयपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यातायात को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कोयम्बटूर से जयपुर के बीच साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित अवधि के लिए दो-दो ट्रिप के रूप में संचालित होगी।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इस सेवा से दक्षिण भारत और राजस्थान के यात्रियों को सीधे कनेक्शन का लाभ मिलेगा, जिससे यात्रा समय और सुविधा दोनों में सुधार होगा। ट्रेन नंबर 06181 : कोयम्बटूर–जयपुर साप्ताहिक स्पेशलसंचालन अवधि : 18 दिसंबर 2025 से 25 दिसंबर 2025 (कुल 02 ट्रिप)प्रस्थान : हर गुरुवार, सुबह 02:30 बजे, कोयम्बटूर सेआगमन : शनिवार, दोपहर 13:25 बजे, जयपुरट्रेन नंबर 06182 : जयपुर–कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशलसंचालन अवधि : 21 दिसंबर 2025 से 28 दिसंबर 2025 (कुल 02 ट्रिप) प्रस्थान : हर रविवार, रात 22:05 बजे, जयपुर सेआगमन : बुधवार, सुबह 08:30 बजे, कोयम्बटूरइन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहरावतिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाड़ी, रेणिगुंटा, कडपा, येर्रागुंटला, गुत्ती, डोन, कर्नूल सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नांदेड़, पूर्णा जंक्शन, हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर और किशनगढ़ सहित कई स्टेशनों पर ठहराव उपलब्ध रहेगा। यात्रियों के लिए सुविधाजनक कोच संरचना इस स्पेशल ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें— 07 थर्ड एसी 04 थर्ड एसी इकोनॉमी 07 सेकंड स्लीपर कोच 02 पावरकार Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एशियाई व कॉमनवेल्थ पदकवीरों को बड़ा सम्मान, 5 पुलिसकर्मियों को खेल कोटे से विशेष पदोन्नति, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की स्वीकृति एजीटीएफ की बड़ी कार्रवाई : 45 लाख का डोडा पोस्त जब्त, भीलवाड़ा पुलिस ने दबोचे दो तस्कर भाई