उदयपुर। टाउनहॉल गार्डन में विदेशी महिला पर्यटक से अभद्रता करने और अश्लील फब्तियां कसने के मामले में सूरजपोल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह टाउनहॉल गार्डन क्षेत्र में आए दिन अश्लील गाने गाकर आमजन और पर्यटकों को भी परेशान करता था। विदेशी महिला के साथ अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस को 16 नवंबर को आसूचना अधिकारी कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह से सूचना मिली कि टाउनहॉल गार्डन में एक युवक अश्लील गाने गाकर लोगों को परेशान कर रहा है। जांच के दौरान सामने आया कि इसी युवक ने पूर्व में एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ भी अभद्रता की थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी सहायता से घटनास्थल तथा आसपास के करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान, उम्र 23 वर्ष, दीवानशाह कॉलोनी, पटेल सर्कल, सूरजपोल का निवासी है। वर्तमान में वह सेक्टर-11 स्थित राजपूताना रिसोर्ट में रह रहा था। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में की गई। टीम में थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के साथ ओनवीर सिंह, शीशराम और राजेशपाल सिंह (सहायक उप निरीक्षक), हैड कांस्टेबल गणेशलाल तथा कांस्टेबल हितेन्द्र सिंह, गणिराज सिंह, शिवलाल और सोशल मीडिया सेल के कांस्टेबल विश्वराज सिंह शामिल थे। पुलिस ने हितेन्द्र सिंह, गणिराज सिंह और शिवलाल की विशेष भूमिका बताई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में एलिवेटेड रोड से ज्यादा अब भाजपा की ‘एलिवेटेड दरारों’ की चर्चा राजस्थान में पहली बार मिली पीलू की दुर्लभ प्रजाति, सफेद रंग के होते हैं इसके रसीले फल