उदयपुर। शहर घूमने आई थाईलैंड की यूट्यूबर के साथ नगर निगम मेले में ऑटो चालक ने अश्लील हरकत की। युवती मोबाइल से मेले की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, इसी दौरान चालक की हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। युवती ने 14 नवंबर को वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया। सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान निवासी सेक्टर-11, महाराज का अखाड़ा के रूप में हुई है। युवती ने उदयपुर भ्रमण के लिए उसका ऑटो बुक किया था। आरोपी ने दो दिन तक उसे अलग-अलग जगहों पर घुमाया। टाउनहॉल मेले में की अश्लील बातें13 नवंबर को युवती ऑटो से टाउनहॉल स्थित नगर निगम के मेले में पहुंची थी। वहां वह सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो बना रही थी। इसी दौरान चालक उसके पास आया और अश्लील बातें करने लगा। उसकी हरकत मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई। युवती के इंस्टाग्राम पेज पर करीब 70 हजार फॉलोअर्स हैं और वह इन दिनों भारत भ्रमण पर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कलाल समाज ने 150 प्रतिभाओं और जनप्रतिनिधियों का किया सम्मान, महापौर की अपील पर शहर विकास में सहयोग का संकल्प अनुसंधान और अभियोजन में पुलिस की मदद करेगी ‘विधि दर्पण’ पुस्तिका