24 News update कैथल। हरियाणा के कैथल में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक सरकारी पशु चिकित्सक को 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी डॉक्टर पर डेयरी लोन की फाइल पर हस्ताक्षर करने के बदले पहले 30 हजार रुपए की मांग करने का आरोप है। कार्रवाई के दौरान डॉक्टर का बेखौफ अंदाज भी चर्चा का विषय बन गया। मीडिया के कैमरे सामने आने पर उसने हाथ पीछे बांधकर फोटो खिंचवाई और एसीबी अधिकारियों द्वारा चेहरा ढकने के लिए रुमाल देने पर भी यह कहते हुए मना कर दिया कि इसकी जरूरत नहीं है।एसीबी के अनुसार, पट्टी अफगान में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. अंकुर ने गांव सोंगरी के एक किसान से डेयरी लोन पास कराने के लिए 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। बातचीत के बाद सौदा 28 हजार रुपए में तय हुआ। किसान ने इसकी शिकायत एसीबी से की, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।गुरुवार को किसान ने विश्वकर्मा चौक के पास डॉक्टर को तय राशि सौंपी। उसी समय एसीबी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के वक्त डॉक्टर अपनी निजी कार से ब्ला-ब्ला ऐप के जरिए चंडीगढ़ के लिए सवारियां लेकर जा रहा था। कार में तीन यात्री भी बैठे थे, जिन्हें बाद में सुरक्षित रवाना कर दिया गया।एसीबी इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि टीम को देखकर आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद हुई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रो. अमेरिकासिंह बोले- फार्मेसी शिक्षा को उद्योग से जोड़ना समय की जरूरत, यूपी में बने फार्मा विश्वविद्यालय नीली पहचान से नारंगी जर्सी तक: हॉकी वर्ल्ड कप से पहले रंग बदलने पर छिड़ी राष्ट्रीय बहस