उदयपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 की 70वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय खेल कैलेंडर जारी कर दिया है। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारंभिक शिक्षा दुर्गेश कुमार मेनारिया ने शुक्रवार को खेल पंचांग जारी किया। इस वर्ष 14 वर्ष आयु वर्ग में 24 खेलों की प्रतियोगिताएं तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिताओं को तीन समूहों में विभाजित किया गया है। प्रथम समूह की स्पर्धाएं 30 अगस्त से 3 सितंबर, द्वितीय समूह की 12 से 16 सितंबर तथा तृतीय समूह की 13 से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होंगी। 24 खेलों में होगा मुकाबला प्रथम समूह में बास्केटबॉल, क्रिकेट (केवल छात्र), हैंडबॉल, जूडो, लॉन टेनिस, कुश्ती, बैडमिंटन, बॉक्सिंग (केवल छात्र), फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, वॉलीबॉल और नेटबॉल शामिल हैं। द्वितीय समूह में साइकिलिंग, खो-खो, जिम्नास्टिक, टेबल टेनिस, हॉकी, शतरंज, कबड्डी, तीरंदाजी, तैराकी, रोलर स्केटिंग और राइफल शूटिंग प्रतियोगिताएं होंगी। तृतीय समूह में छात्र-छात्राओं की एथलेटिक्स ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिलेभर में तय किए गए आयोजन स्थल प्रथम समूह के मुकाबले सेंट्रल एकेडमी अम्बामाता, इमोशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मावली, महावीर विद्यापीठ बागपुरा, राउप्रावि गोवर्धन विलास, सीडलिंग द वर्ल्ड स्कूल, श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, बाल विनय मंदिर, बी.एन. पब्लिक स्कूल, तैयबिया सेकेंडरी स्कूल भिंडर, मैक्स कैरियर पब्लिक स्कूल नवानिया और कोटा कैरियर स्कूल बासनी फतहनगर सहित विभिन्न संस्थानों में होंगे। द्वितीय समूह की प्रतियोगिताओं के लिए राणा प्रताप उमावि भीण्डर, राउमावि कनबाई नयागांव, राउमावि बड़गांव मावली, बाल विनय मंदिर, सेंट मैरी स्कूल, विद्याभवन आर्ट्स स्कूल, एमडीएस पब्लिक स्कूल, राउमावि लराठी, राउप्रावि बागोल, विट्टी इंटरनेशनल स्कूल, नीरजा मोदी पब्लिक स्कूल तथा एसआरएम इंटरनेशनल स्कूल को आयोजन स्थल बनाया गया है। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन तृतीय समूह के तहत रसिकलाल एम. धारीवाल स्कूल, चित्रकूट नगर, उदयपुर में 13 से 17 अक्टूबर तक होगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं की तिथियां भी तय प्रथम समूह की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 से 15 सितंबर, द्वितीय समूह की 22 से 28 सितंबर तथा तृतीय समूह की 23 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी। जिला शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खिलाड़ियों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शहरी सेवा शिविर में उमड़ी शहरवासियों की भीड़, आठवें दिन सैकड़ों प्रकरणों का मौके पर निस्तारण आबकारी विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारी सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, आयुक्त नमित मेहता ने दी भावी जीवन की शुभकामनाएं