24 News Update नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी है कि यदि आंदोलन में शामिल छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं रुकी तथा गिरफ्तार युवाओं को राहत नहीं मिली, तो पार्टी दोबारा देशव्यापी आंदोलन शुरू करेगी। सोमवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP नेताओं ने सरकार पर आंदोलन के दौरान हुए समझौते से पीछे हटने का आरोप लगाया।पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि बिहार, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में सैकड़ों छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उनका दावा है कि आंदोलन स्थगित करने का फैसला केंद्र सरकार के इस आश्वासन के बाद लिया गया था कि किसी भी प्रदर्शनकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी। यदि सरकार अपने वादे से पीछे हटती है, तो यह लाखों युवाओं के विश्वास के साथ विश्वासघात होगा।प्रेस वार्ता में CJP नेता आशुतोष रांका और वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल भी मौजूद रहे। कपिल सिब्बल ने कहा कि उनकी भूमिका पार्टी से जुड़े कानूनी मामलों में सहायता देने की है। पार्टी ने इस दौरान एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया, जहां छात्र अपनी शिकायतें, केस से जुड़ी जानकारी और वीडियो अपलोड कर सकेंगे।इससे पहले सौरव दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर आरोप लगाया था कि असम, बिहार और पश्चिम बंगाल में आंदोलन से जुड़े छात्रों को हिरासत में लिया जा रहा है और उनके खिलाफ कार्रवाई जारी है।इधर, आंदोलन से जुड़े प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंचे। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से लद्दाख में गांधीजी के अहिंसक मार्ग को अपनाया गया और इस आंदोलन ने उनका यह विश्वास और मजबूत किया है कि आज भी अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाधान निकाला जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation देश में पहली बार प्लास्टिक करेंसी की तैयारी, ₹10 और ₹20 के 200 करोड़ पॉलीमर नोट होंगे जारी