स्वच्छ भारत मिशन के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नागरिकों से किया संवाद

उदयपुर, 31 जुलाई। नगर निगम उदयपुर की ओर से आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित और सरल नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 का आठवां दिन भी लोगों के लिए राहतभरा रहा। शुक्रवार को बड़ी संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंचे और विभिन्न शाखाओं से जुड़ी सेवाओं का लाभ लिया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि स्वास्थ्य शाखा में प्राप्त 81 शिकायतों में से 76 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। वहीं जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा में प्राप्त 222 प्रकरणों के आधार पर 265 प्रमाण-पत्र जारी किए गए, जिससे नागरिकों को तत्काल आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हो सके।

राजस्व शाखा के अंतर्गत यूडी टैक्स के दो बिल जारी किए गए, जिनसे 11 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। विद्युत शाखा में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइट लगाने से संबंधित 53 आवेदनों में से 47 का निस्तारण कर शहर की प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य किया गया।

पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए शिविर के दौरान 30 पौधे रोपे गए, जबकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से जुड़े चार प्रकरणों का भी नियमानुसार निस्तारण कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान की गई।

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने कहा कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना और एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हो।

शिविर में विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक मार्गदर्शन और सेवाएं भी उपलब्ध कराईं। नगर निगम ने शहरवासियों से आगामी शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने की अपील की।

ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने किया निरीक्षण

नगर निगम उपायुक्त एवं शिविर प्रभारी डॉ. नरेश सोनी ने बताया कि शिविर के दौरान राज्य सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया, नागरिकों से संवाद कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली तथा स्वच्छता बनाए रखने और नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने शिविर की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए इसे आमजन को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की प्रभावी पहल बताया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading