उदयपुर, 31 जुलाई। आबकारी विभाग में शुक्रवार को आयोजित गरिमामय समारोह में विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। विभागीय सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (विधि) प्रकाशचंद्र रेगर और आबकारी अधिकारी (मुख्यालय) रियाजुद्दीन उस्मानी के दीर्घ एवं उल्लेखनीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि राजकीय सेवा में कर्मनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ दायित्वों का निर्वहन करते हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (नीति) प्रदीप सिंह सांगावत, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार शर्मा, अतिरिक्त आबकारी आयुक्त उदयपुर जोन प्रभा गौतम तथा वित्तीय सलाहकार सुनीता विजय सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने दोनों अधिकारियों को पारंपरिक पगड़ी पहनाकर, माल्यार्पण किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद सेवानिवृत्त अधिकारियों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और विभाग, वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों तथा परिवार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी माल्यार्पण कर दोनों अधिकारियों का अभिनंदन किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 70वीं विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी, उदयपुर जिले में 24 खेलों की जिला स्तरीय स्पर्धाओं की तिथियां घोषित भागवत कथा, पार्थिव शिवलिंग अभिषेक और झूलोत्सव से भक्तिमय हुआ पुष्कर