24 news update सागवाड़ा। काशी विद्वत परिषद के संरक्षक, महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द उत्तम स्वामी महाराज ने कहा है कि मनुष्य जीवन की सबसे बड़ी साधना माता-पिता की सेवा और उनके शब्दों-शिक्षाओं को पूर्ण समर्पण के साथ जीवनभर निभाना है।

उत्तम स्वामी रविवार को डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा उपखंड क्षेत्र के बरबोदनिया गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षाविद स्व.छगनलाल शर्मा की स्मृति में विविध लोकार्पण कार्यक्रमों में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि परोपकाराय सतां विभूतय अर्थात सज्जनों के जन्म परोपकार के लिए होता है। ईश्वर ने हमें यह शरीर किसी न किसी उद्देश्य से दिया है, ऐसे में हमारा यह जीवन व्यष्टि से ऊपर उठकर समष्टि के परमार्थ में लगाना चाहिए। उन्होंने शिक्षाविद स्व. छगनलाल शर्मा के शैक्षिक व गांव के समग्र विकास में किए गए कार्यो की सराहना की और इसे प्रेरणादायक बताया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक शिवलहरी जी ने अपने संबोधन में शिक्षाविद स्व.छगनलाल शर्मा की शिक्षा जगत में दी गई सेवाओं के साथ गांव को आदर्श गांव के रूप में बनाने के प्रयासों की सराहना की और उन्हें प्रेरणा का स्रोत बताया।

पूर्व सांसद व पूर्व केबिनेट मंत्री कनकमल कटारा तथा सागवाड़ा विधायक शंकर लाल डैचा ने शिक्षाविद स्व.शर्मा के संघर्षशील व्यक्तित्व की सराहना की और शिक्षा व गांव के समग्र विकास के साथ-साथ विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की।

जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने कहा कि संघर्ष हर व्यक्ति करता है पर इस संघर्ष से निकल कर सफल होने वाकई व्यक्ति बिरले ही होते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संघर्षों से निजात दिलाने वाले अपने बुजुर्गों का ध्यान रखें।

भामाशाह और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी के निजी सहायक डॉ. शैलेश शर्मा ने कहा कि उन्होंने माता-पिता के रूप में अपने आदर्श को पाया। उन्होंने कहा कि पिता ने कभी अभावों को अभाव न समझकर चुनौती माना और कभी भी अपनी समस्याओं को किसी अन्य के समक्ष नहीं कहा।

समारोह में अशोक पटेल रणोली, पं. वैभव शर्मा आदि ने भी अपने संबोधन में शिक्षाविद शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व की सराहना की।

इस मौके पर कर्नाटक राज्यपाल के ओएसडी शंकरलाल, पं. वैभव शर्मा, भूपेंद्र पंड्या, महेंद्र सिंह पंवार, मनोहर लाल जोशी, निर्मलादेवी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आभार रजनीकांत शर्मा ने अदा किया।

विकास कार्यों का किया लोकार्पण:

समारोह से पूर्व उत्तम स्वामी महाराज ने राउमावि में नवनिर्मित अतिरिक्त कक्षा कक्षों, बरामदा, नवीन भवन का फीता काटकर लोकार्पण किया। इसी प्रकार उन्होंने शिक्षाविद स्व.छगनलाल शर्मा की प्रतिमा का भी किया अनावरण किया। इस दौरान समस्त भामाशाहों का अभिनंदन किया गया।

महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों के संदेश का वाचन-प्रसारण

समारोह में पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, पूर्व राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह आदि के वीडियो संदेशों का प्रसारण व पत्र संदेशों का वाचन किया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading