24 News Update उदयपुर। महान शिक्षाविद, कुशल प्रशासक एवं समाजसेवा के प्रेरणास्रोत पद्म विभूषण डॉ. मोहन सिंह मेहता की 131वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता के साथ मनाई गई। विशेष रूप से 1989-90 बैच के पूर्व विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। यह 38वां स्नेह मिलन समारोह विद्यालय प्रबंधन एवं विद्याबंधु संस्थान के संयुक्त प्रयासों का सशक्त उदाहरण बना, जिसमें विभिन्न बैचों के पूर्व विद्यार्थी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और अपने विद्यार्थी जीवन की यादों को फिर से जीवंत किया। मुख्य अतिथि पूर्व अध्यापिका रीता भटनागर उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ विद्या बंधु चांदमल सिंघवी, सोसायटी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तायलिया, उपाध्यक्ष भगवत बाबेल एवं संस्थान अध्यक्ष पुष्पा शर्मा उपस्थित रहे। संस्थान अध्यक्ष पुष्पा शर्मा ने अतिथियों एवं पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए संस्था की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। इस दौरान वर्ष 2025-26 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों—शिक्षा, चिकित्सा, प्रशासन, कला, खेल और समाजसेवा—में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।समारोह के अध्यक्ष विद्या बंधु हरप्रीत सिंह पुरी रहे, जो चीन से पधारे। वर्ष 1978 बैच के इस पूर्व विद्यार्थी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। उन्हें स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कई पूर्व विद्यार्थी अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक हो उठे। वार्षिक पत्रिका ‘मुख पत्र’ का विमोचन भी किया गया, जिसका विषय ‘विद्या भवन और सहशिक्षा’ रहा। सोसायटी अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र तायलिया ने कहा कि संस्था अपने नैतिक मूल्यों पर अडिग है और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी। 2030 में शताब्दी वर्ष को भव्य रूप से मनाने तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की योजना की जानकारी दी।सफल आयोजन में सचिव रेवती रमण श्रीमाली, जयप्रकाश श्रीमाली, हेमंत त्रिवेदी, अनीस केसरी, कुलदीप शर्मा, प्राचार्य कृष्ण चंद्र पुरोहित, विजयश्री यादव, शैलेन्द्र सिंह बारहठ सहित अन्य पदाधिकारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों का योगदान रहा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आकाश वाधवानी बने कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिला महासचिव उदयपुर में चैन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़: सविना थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाश पकड़े, 21 वारदातें कबूलीं