24 News Update चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार भी श्रद्धालुओं की आस्था खुलकर नजर आ रही है। मंगलवार को दान भंडार की चौथे चरण की गणना पूरी होने के बाद कुल दानराशि 31 करोड़ 1 लाख 63 हजार रुपए तक पहुंच गई है।वैशाख मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोले गए भंडार में हर राउंड के साथ रकम तेजी से बढ़ रही है। मंदिर प्रशासन के अनुसार अभी अंतिम चरण की गणना शेष है, जिसमें नोटों की शेष गिनती, चिल्लर और सोने-चांदी के आभूषणों का आकलन किया जाएगा। ऐसे में अंतिम आंकड़ा और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।सोमवार को तीसरे चरण की गणना तक ही दानराशि 27 करोड़ 22 लाख 86 हजार रुपए पहुंच चुकी थी। तीसरे राउंड में 9 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 रुपए की गिनती हुई थी, जबकि पहले दो चरणों में कुल 17 करोड़ 62 लाख 24 हजार 500 रुपए प्राप्त हुए थे।मंगलवार को हुए चौथे राउंड में 3 करोड़ 78 लाख 77 हजार रुपए और जुड़ गए, जिससे कुल आंकड़ा 31 करोड़ के पार पहुंच गया। लगातार बढ़ती राशि यह संकेत दे रही है कि इस बार भी मंदिर में दान का नया रिकॉर्ड बन सकता है।मंदिर प्रशासन का कहना है कि अभी भंडार में बड़ी मात्रा में नोट और सिक्कों की गिनती बाकी है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित सोने-चांदी के गहनों का वजन और मूल्यांकन भी शेष है। ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त दान को भी अंतिम आंकड़े में जोड़ा जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मुआवजे की मांग पर रोड जाम, 40-50 लोगों के खिलाफ दो केस दर्ज