24 News Update केलवाड़ा। क्षेत्र के काकरवा गांव में लोहार समाज के मंदिर प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान मंगलवार सुबह मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 8 बच्चों और 8 महिलाओं सहित कुल 24 लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें उदयपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे श्रद्धालु जूना जरगा जी से कलश लेने जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे लोगों द्वारा किए जा रहे धूप-धुएं से मधुमक्खियां भड़क गईं और अचानक झुंड बनाकर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और लोग बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।घटना में घायल सभी लोगों को 108 एम्बुलेंस की मदद से केलवाड़ा स्थित हीरालाल देवपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं, जिन्हें मधुमक्खियों ने डंक मारे।घायलों में मुन्नी (5), काना (40), पूजा (25), रेखा (30), भमरू (35), चेतन (18), शंकरलाल सोनी (75), मोहित (8), सरिता (30), मनीष (14), मंजू (38), हिमत लोहार (40), ओजस्विनी (5), मनीश (4), अंध्रीबाई (68), तक्कूबाई (58), नोजाराम (70), सोहन सोनी (45), पियुष लोहार (14), दुर्गेश (48), मन्नालाल (48), खुशी (14), प्रवीन लोहार (24) और विरम लोहार (82) शामिल हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation रायला से उदलपुरा मार्ग क्षतिग्रस्त, राहगीरों को भारी परेशानीः,70 साल बाद भी निर्माण कार्य शुरू न होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी अजमेर-पालनपुर रेलखंड पर ब्लॉक: कई ट्रेनें रद्द, मार्ग बदला और रीशेड्यूल, जवाली-रानी के बीच आरसीसी बॉक्स डालने का काम, 23 से 25 अप्रैल तक रेल यातायात प्रभावित