24 News Update उदयपुर। शहर में लगातार हो रही चैन स्नैचिंग की वारदातों पर सविना थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 21 चैन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है, जिससे शहर में सक्रिय एक संगठित गिरोह का खुलासा हुआ है।
घटना की शुरुआत 10 अप्रैल 2026 को हुई, जब एक महिला ने सविना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सुबह नेला तालाब क्षेत्र में वॉक के लिए जा रही थी। सेजल वाटिका के पास पीछे से आए एक युवक ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसके गले से करीब दो तोला वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी सूर्यवीर सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के करीब 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच में सामने आया कि वारदात में दो युवक शामिल थे, जो बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर आए थे। एक आरोपी बाइक पर निगरानी करता रहा, जबकि दूसरे ने महिला के गले से चेन झपटी और दोनों गलियों के रास्ते फरार हो गए।
तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश खटीक (21) निवासी खटीकवाड़ा, हाल अंबामाता क्षेत्र तथा नरेन्द्र चौधरी उर्फ खुबी (20) निवासी काणिया, हाल गोवर्धन विलास शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने न केवल उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, बल्कि अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर शहर के सूरजपोल, हिरणमगरी, प्रतापनगर, धानमंडी, गोवर्धन विलास, सुखेर और भूपालपुरा क्षेत्रों में करीब 21 चैन स्नैचिंग की घटनाएं करना भी कबूल किया। पुलिस के अनुसार गिरोह में आकाश ओड, उमेश उर्फ गुड्डू, मयंक राज भोई उर्फ गोलू, सन्नी और दादू सहित अन्य युवक भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस का मानना है कि यह गिरोह सुनसान इलाकों में महिलाओं को निशाना बनाकर तेज गति से वारदात को अंजाम देता था और बिना नंबर की बाइक का इस्तेमाल कर पहचान से बचता था।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे के साथ-साथ फरार साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई में सविना थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

टीम प्रभारी व सदस्यः-

  1. श्री गजवीर सिंह थानाधिकारी सविना ।
  2. श्री रामनाथ स.उ.नि. ।
  3. श्री लालसिंह स.उ.नि. ।
  4. श्री देवेन्द्रसिंह स.उ.नि. ।
  5. श्री मदनसिंह हैड कानि. 1429 |
  6. श्री राजेन्द्र गुर्जर हैड कानि 15।
  7. श्री राजेन्द्रसिंह हैड कानि 1713 |
  8. श्री कृष्णप्रताप सिंह हैड कानि 523 |
  9. श्री जिगनेश गुर्जर कानि. 257।
  10. श्री मांगीलाल कानि. 1096 |
  11. श्री विकम सिंह कानि. 1959 |
  12. श्री छगनलाल कानि. 2533 ।

Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading