24 News Update उदयपुर। लंबे समय से फरार चल रहे हत्या और डकैती के दो इनामी आरोपियों को आखिरकार खेरोदा थाना पुलिस ने दबोच लिया। करीब 15 वर्षों से फरारी काट रहे दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी को पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।पुलिस के अनुसार मामला 5 मार्च 2011 का है, जब वाना के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-76 पर पुलिया के नजदीक झाड़ियों में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। इस पर खेरोदा थाने में हत्या और सबूत मिटाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि दो आरोपी लगातार फरार चल रहे थे।जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल और वल्लभनगर वृत्ताधिकारी राजेंद्र सिंह जैन के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।टीम ने तकनीकी व खुफिया जानकारी के आधार पर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दबिश दी। यहां पालीकलां गांव में छिपे एक इनामी आरोपी आदेश उर्फ सल्लू यादव ने पुलिस को देखते ही जंगल की ओर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।वहीं दूसरे आरोपी शरद उर्फ करण वाल्मिकी को कानपुर के आसपास ढाबों और होटलों में तलाशा गया। वह पिछले 15 वर्षों से पहचान छिपाकर अलग नाम से रह रहा था। पुलिस ने उसे शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर एक ढाबे से पकड़ने में सफलता हासिल की।गिरफ्तार आरोपियों में आदेश उर्फ सल्लू यादव (10 हजार रुपए का इनामी) और शरद उर्फ करण वाल्मिकी (5 हजार रुपए का इनामी) शामिल हैं। दोनों हत्या, डकैती सहित गंभीर अपराधों में वांछित थे और लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे।पुलिस टीम की इस कार्रवाई में हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह, कांस्टेबल रामदेव, राजवीर और दिनेश की अहम भूमिका रही। फिलहाल दोनों आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर में चैन स्नैचिंग गैंग का भंडाफोड़: सविना थाना पुलिस ने दो शातिर बदमाश पकड़े, 21 वारदातें कबूलीं एक नंबर की दो गाड़ियां! एक घर में खड़ी, दूसरी एसपी ओफिस के बाहर, गोगुंदा से भीलवाड़ा तक ‘डुप्लीकेट कार’ का खेल, पुलिस