24 News Update प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जिले में अवैध सूदखोरी और आर्थिक शोषण के खिलाफ पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते हुए एक कथित सूदखोरी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पारसोला थाना क्षेत्र के भणावता गांव में की गई कार्रवाई में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करोड़ों रुपए मूल्य की संपत्ति, सोना-चांदी, वाहन, कृषि उपकरण और लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भगवानलाल प्रजापत और उसके पुत्र तुलसीराम प्रजापत के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि वे लंबे समय से जरूरतमंद लोगों को ऊंची ब्याज दरों पर रुपए उधार देते थे और बदले में उनकी संपत्तियां गिरवी रख लेते थे। समय पर ब्याज या मूल राशि जमा नहीं होने पर लोगों को कथित रूप से मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन लोग सामने आने से डरते थे पुलिस अधीक्षक बी आदितय ने बताया कि पुलिस को काफी समय से क्षेत्र में अवैध सूदखोरी की शिकायतें मिल रही थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कर्ज देकर उन्हें कर्ज के जाल में फंसाते थे। बताया गया कि कर्ज के बदले लोगों के सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरण गिरवी रख लिए जाते थे। कई पीड़ितों ने आरोप लगाया कि ब्याज नहीं चुका पाने की स्थिति में उन्हें लगातार दबाव और प्रताड़ना का सामना करना पड़ता था। भय के कारण अधिकांश लोग खुलकर शिकायत करने से भी बचते रहे। गोपनीय सूचना पर विशेष टीम ने मारी दबिश मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर विशेष अभियान चलाया। प्रशिक्षु आईपीएस राहुल गोयल के नेतृत्व में गठित टीम ने भणावता गांव स्थित आरोपी भगवानलाल प्रजापत के मकान और खेत पर एक साथ दबिश दी। तलाशी के दौरान जो कुछ मिला, उसने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया। 32 तोला सोना और 47.5 किलो चांदी बरामद पुलिस कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से 32 तोला सोना और 47 किलो 500 ग्राम चांदी बरामद की गई। इसके अलावा बड़ी मात्रा में संपत्ति और गिरवी रखी गई सामग्री भी मिली। पुलिस के अनुसार बरामद चांदी और सोने के आभूषणों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें किन परिस्थितियों में गिरवी रखा गया था। 14 बाइक, 4 कार और 6 ट्रैक्टर भी जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस को बड़ी संख्या में वाहन और कृषि उपकरण भी मिले। इनमें— 14 मोटरसाइकिल1 स्कूटी4 कारें1 टेंपो2 पिकअप वाहन6 ट्रैक्टर4 थ्रेसर मशीनें शामिल हैं। इसके अलावा अन्य कृषि उपकरण भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये सभी वाहन और उपकरण गिरवी रखे गए थे या किसी अन्य तरीके से आरोपियों के कब्जे में पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें खाली हस्ताक्षरित चेक, स्टांप पेपर, इकरारनामे, बैंक पासबुक और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड शामिल हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि ये दस्तावेज पूरे कथित सूदखोरी नेटवर्क की परतें खोलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस अब इन दस्तावेजों के आधार पर यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने कितने लोगों को कर्ज दिया और कितनी संपत्तियां अपने कब्जे में लीं। कितना बड़ा था नेटवर्क, जांच शुरू पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी हजारीलाल को सौंपी गई है। जांच का फोकस अब इस बात पर है कि अवैध ब्याज कारोबार का नेटवर्क कितने गांवों और क्षेत्रों तक फैला हुआ था तथा कितने लोग इसके शिकार बने। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल थे। और खुलासों की संभावनापुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में आर्थिक शोषण और अवैध सूदखोरी के खिलाफ यह सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक है। बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच के बाद कई नए नाम सामने आने की संभावना है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसे अवैध सूदखोरी कारोबार का शिकार हुआ है या उसके पास इससे जुड़ी कोई जानकारी है तो वह बिना भय के पुलिस से संपर्क करे, ताकि दोषियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली से पकड़ा गया नकली नोटों का ‘डिजाइन मास्टरमाइंड’, राजस्थान तक फैला था फर्जी करेंसी का नेटवर्क; पुलिस रिमांड में बड़े खुलासों की उम्मीद 24 लाख की लूट का आरोपी कमांडो 10 साल तक देता रहा चकमा, ससुराल की झोपड़ी से दबोचा