24 News Update जयपुर | अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेम्स डेविड (जेडी) वेंस अपनी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस के साथ 21 अप्रैल को जयपुर पहुंचेंगे। वे तीन दिन तक गुलाबी नगरी में रहेंगे और 23 अप्रैल को आगरा रवाना होंगे, जहां वे ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान वेंस दंपत्ति आमेर महल, जंतर-मंतर और अन्य हेरिटेज साइट्स का भ्रमण करेंगे। उनकी यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है।रामबाग पैलेस में होगा ठहराववेंस जयपुर में विश्वविख्यात रामबाग पैलेस में ठहरेंगे, जिसे “ज्वेल ऑफ जयपुर” कहा जाता है। यह ऐतिहासिक पैलेस कभी जयपुर राजपरिवार का निवास था और अब ताज ग्रुप के तहत एक लग्जरी होटल है। यहीं कभी महारानी गायत्री देवी भी रहा करती थीं। रामबाग पैलेस की भव्यता और राजसी शैली विदेशी मेहमानों को खासा आकर्षित करती है।आमेर महल में होगा पारंपरिक स्वागत22 अप्रैल को वेंस दंपत्ति आमेर महल का दौरा करेंगे। यहां उनका हाथियों ‘चंदा’ और ‘पुष्पा’ के जरिए पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत होगा। इन हाथियों को चांदी के होदे और पारंपरिक आभूषणों से सजाया जाएगा। यह परंपरा साल 2000 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के स्वागत के समय भी निभाई गई थी।सुरक्षा एजेंसियों की तैयारीजयपुर एयरपोर्ट से लेकर आमेर और रामबाग पैलेस तक सभी प्रमुख लोकेशनों पर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी है। आमेर किले के बंद गेटों को भी सुरक्षा जांच के लिए खुलवाया गया है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के साथ राजस्थान पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम भी अलर्ट पर हैं। अमेरिकी वायुसेना के विमान भी पहले से जयपुर पहुंच चुके हैं।वेंस का संभावित कार्यक्रम:21 अप्रैल: जयपुर आगमन, रामबाग पैलेस में ठहराव, विश्राम व अनौपचारिक बैठकें22 अप्रैल: आमेर महल और जंतर-मंतर भ्रमण, स्थानीय शिल्पकला और संस्कृति का अनुभव23 अप्रैल: सुबह आगरा के लिए प्रस्थान, ताजमहल भ्रमणपीएम मोदी भी जयपुर आ सकते हैंसूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस दौरे के दौरान जयपुर पहुंच सकते हैं और वेंस से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी और वेंस की एक मुलाकात पेरिस में पारिवारिक भोज के दौरान हो चुकी है।अमेरिका-भारत संबंधों की नई परछाईंजेडी वेंस का दौरा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वे भारतीय संस्कृति, विरासत और सामरिक साझेदारी को और गहराई से समझना चाहते हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राजस्थान पुलिस बैंड की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मोहा मन भावभीनी स्वरलहरियों ने हर किसी को किया थिरकने पर मजबूर वकील की कार को बदमाशों ने किया आग के हवाले, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात