24 News Update चित्तौड़गढ़, 15 जुलाई। चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा थाना क्षेत्र में जिला विशेष टीम (DST) और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर 830 लीटर पेट्रोल-डीजल जब्त किया और अवैध कारोबार में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी हाईवे से गुजरने वाले टैंकरों और ट्रकों से चोरी का ईंधन सस्ते दामों में खरीदकर स्थानीय लोगों को महंगे दामों में बेचता था।पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जिला विशेष टीम के प्रभारी एएसआई सूरज कुमार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भादसोड़ा मुख्य चौराहे के पास रहने वाला प्रेम शंकर माली (30) लंबे समय से चोरी का पेट्रोल और डीजल खरीदकर अवैध रूप से बेच रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने पहले एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा। आरोपी द्वारा पेट्रोल बेचने की सहमति देने के बाद सूचना सही पाई गई और डीएसटी व भादसोड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से उसके घर पर दबिश दी। घर में ड्रम और केनों में मिला ज्वलनशील ईंधनतलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी के बाड़े में चार बड़े ड्रमों में 730 लीटर पेट्रोल और पांच केनों में 100 लीटर डीजल मिला। कुल 830 लीटर ज्वलनशील ईंधन जब्त किया गया। मौके से पेट्रोल-डीजल भरने में प्रयुक्त पाइप, उपकरण और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। आरोपी के पास ईंधन के भंडारण या बिक्री का कोई वैध लाइसेंस नहीं मिला।पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान सांवलियाजी प्राकट्य स्थल के पास हाईवे किनारे स्थित है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में पेट्रोल और डीजल से भरे टैंकर व ट्रक गुजरते हैं। आरोपी कथित रूप से इन वाहनों से चोरी किया गया ईंधन कम कीमत पर खरीदता था और बाद में आसपास के ग्रामीणों व वाहन चालकों को अधिक दामों पर बेच देता था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा चोरी का ईंधन किन-किन स्रोतों से लाया जाता था। बड़ा हादसा हो सकता थापुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुले में इतनी बड़ी मात्रा में पेट्रोल और डीजल का अवैध भंडारण किसी भी समय भीषण आग या विस्फोट जैसी दुर्घटना का कारण बन सकता था। इस कार्रवाई से न केवल अवैध कारोबार पर रोक लगी है, बल्कि आसपास के लोगों की सुरक्षा को भी बड़ा खतरा टल गया। पूरे नेटवर्क की होगी जांचआरोपी प्रेम शंकर माली को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर चोरी के ईंधन के पूरे नेटवर्क, आपूर्ति श्रृंखला और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।इस कार्रवाई में भादसोड़ा थाने के एएसआई सुरेश कुमार, कांस्टेबल रतनलाल, वीरेंद्र सिंह तथा डीएसटी के कांस्टेबल देवेंद्र, अरविंद, अशोक, कृष्णकांत और जगदीश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सांवलियाजी मंदिर में VIP गेट से घुसने को लेकर हंगामा, गार्ड से मारपीट कर कपड़े फाड़े; चार हिरासत में दीवार मरम्मत विवाद पहुंचा एसपी और राज्यपाल तक, एक पक्ष बोला- हमारी एफआईआर नहीं, दूसरे की तुरंत दर्ज कर ली, पुलिस की निष्पक्षता पर उठे सवाल