24 News Update शाहपुरा. फुलिया कलां उपखंड क्षेत्र के डोहरिया ग्राम पंचायत के उम्मेदपुरा गांव में सफाई व्यवस्था की पोल खोलती तस्वीरें सामने आई हैं। गांव की मुख्य सड़कें इन दिनों कीचड़ और गंदे पानी से भरी हुई हैं, जिससे आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है।फोटो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क पर पानी भरा हुआ है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता दुर्घटना का कारण बन सकता है।ग्रामीणों का कहना है कि सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ठप है। बरसात तो दूर, सामान्य दिनों में भी पानी जमा रहना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।प्रमुख समस्याएं:सड़कों पर जलभराव और कीचड़नालियों की सफाई नहीं होने से पानी का रुकनादुर्घटनाओं का खतरा बढ़ाग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतग्रामीणों ने उठाई पंचायत और प्रशासन को से मांगसवाल यह है कि जब स्वच्छता अभियान के तहत लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं,तो फिर जमीनी स्तर पर ऐसी स्थिति क्यों बनी हुई है?ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क सुधार और जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सर्वाइकल कैंसर जागरूकता के लिए सरदार नगर स्कूल में कार्यशाला आयोजित जमकर खाउंगा, खाने भी दूंगा : XEN के घर से 8 लाख कैश, 25 लाख का गोल्ड बरामद, एसई की तलाश तेज