24 News Update भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में पीडब्ल्यूडी रिश्वत प्रकरण में कार्रवाई के बाद अब जांच ने रफ्तार पकड़ ली है। कलेक्ट्रेट परिसर में हुई ट्रैप कार्रवाई के अगले ही चरण में एसीबी ने आरोपी एक्सईएन शहजाद मोहम्मद के ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाकर अहम साक्ष्य जुटाए हैं।

जहाजपुर स्थित मकान में देर रात तक सर्च
एसीबी टीम मंगलवार शाम करीब 5 बजे जहाजपुर स्थित एक्सईएन के आवास पहुंची, जहां पुलिस जाब्ता तैनात कर सघन तलाशी शुरू की गई। यह कार्रवाई रात करीब 10:30 बजे तक चली। सूत्रों के अनुसार तलाशी में करीब 8 लाख रुपए नकद और लगभग 25 लाख रुपए के सोने के आभूषण मिले हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

लेन-देन का नेटवर्क खंगाल रही एसीबी
जांच में सामने आया है कि रिश्वत का यह पैसा केवल एक्सईएन स्तर तक सीमित नहीं था, बल्कि इसे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाना था। मामले में एसई खेमचंद मीणा को नामजद किया गया है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है। एसीबी अब कॉल डिटेल, वित्तीय लेन-देन और ठेकेदारों के नेटवर्क की भी गहराई से जांच कर रही है।

ठेकेदारों के जरिए चलता था पूरा सिस्टम
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शाहपुरा क्षेत्र में कार्यरत कुछ ठेकेदारों के माध्यम से कमीशन वसूली का पूरा तंत्र संचालित हो रहा था। बिल पास कराने, भुगतान करवाने और निर्माण कार्यों में प्राथमिकता दिलाने के बदले यह रकम ली जाती थी।

पुराने टेंडर और कार्यों की भी जांच
एसीबी अब आरोपी एक्सईएन के कार्यकाल के दौरान हुए टेंडर, निर्माण कार्य और भुगतान फाइलों की भी पड़ताल कर रही है। खासकर शाहपुरा, बनेड़ा और जहाजपुर क्षेत्र में हुए प्रोजेक्ट्स को जांच के दायरे में लिया गया है, जहां बड़े पैमाने पर कार्य स्वीकृत हुए थे।

आगे और खुलासों के संकेत
जांच एजेंसी का मानना है कि यह मामला केवल एक ट्रांजेक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से चल रहे कमीशन सिस्टम का हिस्सा हो सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों में और अधिकारियों व ठेकेदारों की भूमिका भी सामने आ सकती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading