24 News Update भीलवाड़ा. बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के सरदार नगर में प्रभारी राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय सरदार नगर के डॉ. सरफराज अली खान ने जानकारी देते हुए बताया कि उपखंड अधिकारी बनेड़ा श्रीकांत व्यास एवं उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग भीलवाड़ा डॉ. महाराज सिंह के नेतृत्व में आयुर्वेद विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरदार नगर में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) जागरूकता हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरफराज अली खान ने बताया कि गर्भाशय ग्रीवा कैंसर महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जो जागरूकता के अभाव में मृत्यु का दूसरा बड़ा कारण बनती जा रही है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच और एचपीवी (HPV) वैक्सीन के माध्यम से इस बीमारी से काफी हद तक बचाव संभव है।
उन्होंने आगे बताया कि एचपीवी वैक्सीन एक सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो ह्यूमन पेपिलोमा वायरस से सुरक्षा प्रदान करता है। यह वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण है। यह वैक्सीन 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सबसे अधिक प्रभावी मानी जाती है, हालांकि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार 40-45 वर्ष तक की आयु में भी लगवाई जा सकती है।
भारत सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जो विशेष रूप से सरकारी विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है। यह टीका 1 या 2 खुराक में दिया जाता है और इसे कैंसर से सीधे बचाव करने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन माना जाता है।
कार्यशाला के दौरान योग प्रशिक्षक ममता जाट एवं कुलदीप सिंह राठौड़ ने बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु मलासन, सेतुबंध आसन एवं प्राणायाम जैसे योगाभ्यास करवाए। वहीं आयुर्वेद नर्स माधुरी मीणा ने जागरूकता अभियान में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading