24 News Update उदयपुर। शहर की प्रसिद्ध चाय ब्रांड “मंगल चाय घर” अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने जा रही है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के साथ हुए अनुबंध के तहत देशभर के एचपी पेट्रोल पंपों पर “द टी टेबल कैफे” नाम से कियोस्क मॉडल कैफे शुरू किए जाएंगे। इन कैफे में ग्राहकों को मंगल चाय घर की विशेष स्वाद वाली चाय उपलब्ध कराई जाएगी।

रविवार को शहर में सोजतिया ज्वेलर्स के पीछे “द टी टेबल कैफे” का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासी, व्यापारी, युवा और चाय प्रेमी मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने कैफे मॉडल का अवलोकन किया और मंगल चाय घर की प्रसिद्ध चाय का स्वाद लिया।

मंगल चाय घर के मुख्य प्रबंधक धर्मेंद्र वैष्णव ने बताया कि एचपीसीएल के साथ यह साझेदारी उदयपुर के स्थानीय स्वाद को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देश के विभिन्न राज्यों में एचपी पेट्रोल पंपों पर “द टी टेबल कैफे” स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में मंगल चाय घर के देशभर में 105 आउटलेट रेगुलर चल रहे है।

मंगल चाय के मुख्य प्रबंधक किशन लाल रेबारी ने बताया कि “द टी टेबल कैफे” आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक स्वाद का अनूठा संगम होगा। यहां यात्रियों और ग्राहकों को स्वच्छ वातावरण में गुणवत्ता युक्त मंगल चाय घर की विशेष स्वाद वाली चाय उपलब्ध कराई जाएगी।

आकाश वैष्णव ने बताया कि इस पहल से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे तथा उदयपुर की चाय संस्कृति को नई पहचान मिलेगी।

कार्यक्रम में हेमन्त जोशी, भानु प्रताप सिंह चौहान, प्रशान्त वैष्णव, चिराग जोशी, खुशवंत श्रीमाली आदि मौजूद थे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading