इतिहास के पुनर्लेखन और भारतीय ज्ञान परंपरा के संरक्षण पर मंथन उदयपुर। उदयपुर में इतिहास संकलन योजना चित्तौड़ प्रांत की त्रैवार्षिक बैठक एवं चुनाव कार्यक्रम में भारतीय इतिहास, संस्कृति और ज्ञान परंपरा के संरक्षण को लेकर गंभीर मंथन हुआ। इस दौरान इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डे ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब समय केवल सलाह देने का नहीं, बल्कि संगठन के साथ सक्रिय सहयोग करने का है। संगठन से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति उत्सव मूर्ति नहीं, बल्कि सक्रिय कार्यकर्ता की भूमिका निभाए। कार्यक्रम रविवार को प्रताप गौरव केंद्र “राष्ट्रीय तीर्थ” स्थित पद्मिनी सभागार में आयोजित किया गया, जहां इतिहास संकलन समिति चित्तौड़ प्रांत की कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव से पूर्व बैठक आयोजित हुई। “भारत के गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाना होगा” डॉ. बालमुकुंद पाण्डे ने कहा कि इतिहास संकलन योजना का मूल उद्देश्य भारतीय ज्ञान परंपरा की श्रेष्ठता को पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास केवल घटनाओं का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान, शौर्य और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत के गौरवशाली इतिहास को पुनः जन-जन के मानस पटल पर स्थापित करने के लिए कठोर तपस्या और समर्पण की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं से समयदान का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। सत्य, न्याय और कर्तव्यपरायणता पर दिया जोर बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं इतिहास पुरुष के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने की। अपने संबोधन में प्रो. सारंगदेवोत ने “धर्मो रक्षति रक्षितः” श्लोक का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं से सत्य, न्याय, सदाचार और कर्तव्यपरायणता पर आधारित व्यक्तित्व निर्माण का आह्वान किया। बुजुर्गों की कहानियां ही मूल इतिहास का आधार बैठक के दूसरे सत्र में प्रांत अध्यक्ष प्रो. जीवन सिंह खरकवाल ने पिछले तीन वर्षों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास के वास्तविक स्वरूप को समझने के लिए समाज के बुजुर्गों के अनुभवों और लोककथाओं का संकलन बेहद आवश्यक है। यही भारत के मूल इतिहास के पुनर्संकलन का आधार बनेगा। दुनिया पढ़ रही भारत का इतिहास: प्रो. मिश्रा इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय मंत्री प्रो. शिव कुमार मिश्रा ने कहा कि आज विश्वभर में भारत के इतिहास और संस्कृति का अध्ययन किया जा रहा है। ऐसे में दायित्ववान कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि वे राष्ट्र के स्वाभिमानी इतिहास को दुनिया के सामने मजबूती से प्रस्तुत करें। राजस्थान क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन सचिव मोहनलाल साहू ने भी संगठनात्मक मजबूती और इतिहास संरक्षण को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को राष्ट्रीय संरक्षक मंडल में स्थान कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. बालमुकुंद पाण्डे ने राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत को अखिल भारतीय केंद्रीय संरक्षक मंडल में मनोनीत करने की घोषणा की। इसके साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संरक्षक मंडल में प्रो. सारंगदेवोत, डॉ. देव कोठारी एवं वैद्य लक्ष्मीनारायण जोशी को मनोनीत किया गया। इतिहास संकलन समिति चित्तौड़ प्रांत की नई कार्यकारिणी घोषित निर्वाचन अधिकारी रमेश शुक्ला ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए बताया कि प्रांत अध्यक्ष पद पर प्रो. जीवन सिंह खरकवाल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। इसके बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें — कार्यकारी अध्यक्ष — डॉ. विवेक भटनागर (उदयपुर) कोषाध्यक्ष — गौरीशंकर दवे (उदयपुर) उपाध्यक्ष — बाबूलाल भाट (कोटा) संगठन सचिव — रमेश शुक्ला (उदयपुर) महासचिव — डॉ. मनीष श्रीमाली (उदयपुर) सचिव — हरीश बेरी (अजमेर) एवं युगांक (कोटा) लेखक प्रमुख — प्रो. आदित्य गुप्ता (कोटा) लेखक सहप्रमुख — जीतेन्द्र जोशी (अजमेर) विद्वत प्रमुख — डॉ. सूरज राव (अजमेर) विद्वत सहप्रमुख — डॉ. रजनीश शर्मा (भीलवाड़ा) प्रचार प्रमुख — कौशल मूंदड़ा (उदयपुर) कार्यालय प्रमुख — चैनशंकर दशोरा (उदयपुर) महिला प्रमुख — डॉ. रेखा महात्मा (उदयपुर) जनजाति आयाम प्रमुख — डॉ. नारायण वडेरा (उदयपुर) जनजाति आयाम सहप्रमुख — डॉ. सुरेश मेघवाल (बारां) इसके अलावा अनुराग सक्सेना, नवनीत सोनी, प्रो. मनीष श्रीमाली, संजय सोनी एवं अजय यादव को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुड़े इतिहासकार, शिक्षाविद, शोधकर्ता एवं संगठन कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 13 साल से फरार स्थाई वारंटी नागौर से गिरफ्तार, हाथीपोल थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई उदयपुर की “मंगल चाय घर” अब देशभर में देगी स्वाद की पहचान, एचपीसीएल के साथ हुआ अनुबंध