24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में रविवार देर रात मामूली विवाद के बाद कुछ बदमाशों ने दो दोस्तों पर हमला कर दिया। घटना फतहपुरा चौराहे की है, जहां कार में सवार युवकों ने पहले मारपीट की और बाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार अंकित नायक अपने मित्र पीयूष साहू के साथ रात करीब 12 बजे गुटखा लेने फतहपुरा चौराहे पर गया था। इसी दौरान वहां मौजूद कार सवार 5 से 7 युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि युवकों ने अंकित से उसका परिचय पूछते हुए “कहां से हो” कहा। इस पर कारण पूछने को लेकर विवाद बढ़ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने पहले दोनों दोस्तों के साथ थप्पड़ और मारपीट की। माहौल बिगड़ता देख पीयूष साहू वहां से बाइक लेकर निकल गया, जबकि अंकित ने भी बचने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और बेरहमी से पीटने के बाद चाकू से हमला कर दिया। हमले में अंकित के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।घायल अंकित ने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है और वह हमलावर युवकों को पहचानता भी नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की “मंगल चाय घर” अब देशभर में देगी स्वाद की पहचान, एचपीसीएल के साथ हुआ अनुबंध अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई, प्रदेश में 2 लाख 48 हजार 931 लीटर वाॅश नष्ट