24 News Update उदयपुर। लेकसिटी की छात्रा मैसी गौड़ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों आईआईएम इंदौर और रोहतक के इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (IPM) इंटरव्यू राउंड के लिए चयन प्राप्त किया है।शहर की शिक्षण संस्था रेडिएंट एकेडम मैनेजमेंट डिविजन की छात्रा मैसी इस वर्ष उदयपुर की ऐसी एकमात्र स्टूडेंट बनी हैं, जिन्हें दोनों प्रतिष्ठित IIM संस्थानों के इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।एमडीएस स्कूल के निदेशक डॉ. शैलेन्द्र सोमानी ने इसे उदयपुर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि लगातार मेहनत, सही रणनीति और अनुशासित तैयारी से विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।रेडियंट एकेडमी मैनेजमेंट डिवीजन के हेड प्रियंक पालीवाल ने बताया कि IIM इंदौर का IPM प्रोग्राम देश के सबसे प्रतिस्पर्धी मैनेजमेंट कोर्सेज में शामिल है, जहां देशभर से हजारों विद्यार्थी आवेदन करते हैं। लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड अंतिम चयन का सबसे अहम चरण माना जाता है।उन्होंने बताया कि इंटरव्यू तैयारी के तहत विद्यार्थियों को मॉक इंटरव्यू, करंट अफेयर्स डिस्कशन, कम्युनिकेशन स्किल डेवलपमेंट, प्रोफाइल एनालिसिस और विषय आधारित अकादमिक ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ अंतिम चयन प्रक्रिया का सामना कर सकें।मैसी गौड़ इससे पहले सीबीएसई 12वीं कॉमर्स संकाय में उदयपुर टॉप कर चुकी हैं। पढ़ाई के साथ उन्होंने सीबीएसई राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया है। मैसी ने अपनी सफलता का श्रेय समय प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन, नियमित टेस्ट प्रैक्टिस और विस्तृत टेस्ट एनालिसिस को दिया। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत मॉनिटरिंग और लगातार अभ्यास ने उनकी तैयारी को नई दिशा दी। संस्था परिवार और विद्यार्थियों ने मैसी गौड़ की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ताज अरावली की सूचना देने के आदेशों वाली फाइलों को चट कर रहे ‘सिस्टम’ के कुंडलीमार तिलचट्टे!! पहाड़ और नदी बचाने की नौटंकी में मिल रहा सबका साथ!!! बुजुर्ग विधवा की जमीन बेचने का खेल! बेटे समेत तीन पर करोड़ों की कृषि भूमि हड़पने का आरोप, धोखाधड़ी और विश्वासघात का मामला दर्ज