24 News Update उदयपुर। उदयपुर में करोड़ों रुपये की कृषि भूमि को कथित फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के जरिए बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। हाथीपोल थाना पुलिस ने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला कमला देवी तलेसरा की रिपोर्ट पर राज शर्मा, गौतम तलेसरा और बाबूलाल डांगी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्रार्थिया कमला देवी पत्नी स्वर्गीय शोभालाल तलेसरा निवासी मदार, बड़गांव ने आरोप लगाया कि 24 मार्च 2021 को उन्हें आधार कार्ड पर फिंगर प्रिंट अपडेट करवाने के बहाने उप पंजीयक कार्यालय ले जाया गया। वहां आरोपी राज शर्मा पिता मथुरालाल शर्मा, गौतम तलेसरा पुत्र स्व. शोभालाल तलेसरा तथा बाबूलाल डांगी पुत्र चेनराम ने कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक खाली कागजों पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान करवाकर पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर ली।शिकायत के अनुसार राज शर्मा को अधिकारग्राही बनाकर चिकलवास क्षेत्र स्थित खातेदारी कृषि भूमि का अधिकार हासिल किया गया। बाद में उसी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर जमीन की प्लॉटिंग कर अलग-अलग लोगों को विक्रय पत्र निष्पादित कर दिए गए। परिवाद में आरोप लगाया गया कि यह सौदे प्रार्थिया की अनुमति और उपस्थिति के बिना किए गए तथा करोड़ों रुपये की जमीन बाजार मूल्य से कम कीमत पर बेच दी गई।एफआईआर में जिन लोगों के नाम जमीन खरीददार के रूप में सामने आए हैं उनमें मोहनदास वैष्णव, सैफुद्दीन सैफ, निर्मला पालीवाल, पुष्पा पालीवाल, वसंती बाई लौहार, रामगोपाल पाठक, गोता मेघवाल, मुनिरा उतालावाला और देवेंद्र कुमार टेलर शामिल हैं।महिला ने आरोप लगाया कि कुछ रजिस्ट्री दस्तावेजों में उनकी फोटो का उपयोग बिना अनुमति किया गया। वहीं जिन स्टाम्पों पर पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार हुई, उन्हें भी उन्होंने नहीं खरीदा था। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी गौतम तलेसरा के खिलाफ पहले से भी धोखाधड़ी से जुड़े मामले दर्ज हैं।हाथीपोल थाना पुलिस ने 23 मई 2026 को आईपीसी की धारा 420 और 406 के तहत एफआईआर संख्या 88/2026 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच मुख्य आरक्षी हेमेन्द्र सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब पावर ऑफ अटॉर्नी, स्टाम्प रिकॉर्ड, विक्रय पत्र और जमीन हस्तांतरण से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर की मैसी गौड़ का IIM इंदौर एवं IIM रोहतक के आईपीएम इंटरव्यू राउंड के लिए चयन कोटा में प्रसूताओं की मौत के बाद बड़ा एक्शन: राजस्थान में ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बैन, जांच में फेल मिली दवा, ड्रग कंट्रोल विभाग अलर्ट