24 News Upate उदयपुर, 11 जून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर गुरुवार को उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि राजेश पायलट ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में किसान, मजदूर और सर्वहारा वर्ग की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया। उन्होंने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकारों, सम्मान और उत्थान के लिए संघर्ष किया तथा जनसेवा और सामाजिक न्याय को राजनीति का मूल उद्देश्य माना। उनका जीवन गरीबों के कल्याण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्पित रहा।राठौड़ ने कहा कि पायलट साहब की सादगी, स्पष्टवादिता और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। किसानों और श्रमिकों के अधिकारों के लिए उनके द्वारा किए गए संघर्ष को देश हमेशा याद रखेगा तथा नई पीढ़ी उनके विचारों से प्रेरणा लेती रहेगी।उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दिनेश कुमार दवे ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक क्षमता और जनआंदोलनों में उनकी सक्रिय भूमिका को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ग्रामीण भारत की समस्याओं को संसद से लेकर सड़क तक प्रभावी ढंग से उठाया और हमेशा आमजन की आवाज बनने का प्रयास किया।कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव दिनेश श्रीमाली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शराफत खान, ए ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष लोकेश चौधरी, दलपत सिंह चुंडावत, सुधीर जोशी, दीपक व्यास, मोहम्मद अयूब अली कोसर, महामंत्री दिनेश कुमार दवे, मोहसिन खान, चंदा सुहालका, तीरथ सिंह खेरोलिया, राजेंद्र शर्मा, रिजवान खान, जयप्रकाश निमावत, अशोक तंबोली, रियाज हुसैन, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव हितांशी शर्मा, कोषाध्यक्ष लवंग मुड़िया, मंडल अध्यक्ष ऋतुराज मिश्रा, यशवंत पालीवाल, सत्यनारायण टांक, अमित सुहालका, मयंक खमेसरा, श्याम सुंदर गुर्जर, राकेश खोखावत, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुरेश सोलंकी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष रईस खान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवेंद्र माली, पार्षद गौरव प्रताप सिंह, हिदायतुल्लाह, शहनाज अयूब, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष नवीन मीणा, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष बसंत नकवाल, युवा नेता इंद्रेश जैन, सेवा दल अध्यक्ष शैलेंद्र ओदीच्य, महिला कांग्रेस की यासमीन खान, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव यशवंत राजोरा, मुजफ्फर खान, माया सुराणा, जगदीश जलानिया, बंसीलाल गवारिया, अमित श्रीवास्तव, सिद्धार्थ सोनी, चैन सिंह विसावत, वीरेन्द्र चौधरी, प्रमोद वर्मा, सुंदर वसीटा, मदन बाबरवाल, नादिरा खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजेश पायलट के आदर्शों पर चलने, किसान-मजदूर हितों की रक्षा करने तथा सामाजिक न्याय और जनसेवा के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गांव, गरीब, किसान और युवाओं की आवाज़ थे राजेश पायलट, उदयपुर में पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उदयपुर में तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी आज से, विकास और जनकल्याण की झलक होगी प्रदर्शित