24 News update उदयपुर, 11 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उदयपुर में 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सूचना केंद्र परिसर में आयोजित इस प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 11 बजे प्रभारी मंत्री हेमन्त मीणा करेंगे।जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया कि ‘12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ थीम पर आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही राजस्थान सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और जनहितकारी पहलों की जानकारी भी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके प्रभाव से अवगत कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। इसके लिए सूचना सामग्री, फ्लेक्स, चित्रों और अन्य प्रदर्शन माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक गौरीकान्त शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह में सांसद, विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, नवाचारों और विकास यात्रा को रोचक और जानकारीपूर्ण स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं को एक ही मंच पर देखने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर शहर कांग्रेस ने राजेश पायलट को दी श्रद्धांजलि, किसान-मजदूर हितों के लिए उनके संघर्ष को किया याद राजस्थान की पहली पेपरलेस यूनिवर्सिटी बना सुखाड़िया विश्वविद्यालय, अब राजकाज पोर्टल से होंगे सभी प्रशासनिक काम