24 News Update उदयपुर, 11 जून। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से गुरुवार को सूरजपोल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश पायलट की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश, किसानों और ग्रामीण भारत के प्रति उनके योगदान को याद किया।
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस के मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजेश पायलट के राजनीतिक जीवन, उनकी सादगी, जनसेवा और किसान हितैषी सोच पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला ने कहा कि राजेश पायलट उन विरले नेताओं में शामिल थे जिनकी असली पहचान सत्ता के गलियारों से अधिक गांव, खेत-खलिहानों और आमजन के बीच थी। उन्होंने किसानों, युवाओं, गरीबों और ग्रामीण भारत की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया तथा जनहित के मुद्दों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनका मानना था कि जब तक गरीब, किसान और मजदूरों के बच्चे शिक्षा हासिल कर नीतियां बनाने और उन्हें लागू करने वाली जिम्मेदार कुर्सियों तक नहीं पहुंचेंगे, तब तक देश का समग्र विकास संभव नहीं है।
झाला ने कहा कि सादगी, साहस और जनसेवा राजेश पायलट के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी पहचान थी। उन्होंने जीवनभर किसानों, वंचितों, श्रमिकों और शोषित वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा देशहित को सर्वोपरि रखा। ग्रामीण भारत के उत्थान और सामाजिक न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।
पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने कहा कि किसानों और आमजन के अधिकारों के लिए राजेश पायलट का संघर्ष, उनकी कर्मठता और जनसेवा के प्रति समर्पण सभी जनप्रतिनिधियों के लिए अनुकरणीय है। उन्होंने देशसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बनाया और गांव, गरीब, किसान तथा युवा वर्ग के कल्याण को सदैव प्राथमिकता दी। एक वीर वायुसेना अधिकारी से जननेता तक का उनका सफर समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि राजेश पायलट की प्रगतिशील सोच, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और जनसरोकारों के लिए संघर्ष आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और देश के युवाओं को नई दिशा प्रदान करता है। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि जनसेवा ही राजनीति का सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए।
कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस महासचिव लाल सिंह झाला, प्रदेश कांग्रेस सचिव भीम सिंह चुंडावत, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या, डॉ. कल्याण सिंह राव, निवर्तमान जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, डॉ. कौशल नागदा, डॉ. संजीव राजपुरोहित, जमनालाल शर्मा, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर महिला कांग्रेस शांता प्रिंस, कमलेश पटेल, मोडीराम प्रजापत, दिनेश औदिच्य, शिवलाल गुर्जर, डॉ. महेश त्रिपाठी, अजीज खान पठान, आनन्द सिंह राजपूत, ओम प्रकाश गमेती, टीटू सुथार, गोपाल सरपटा, विजय प्रकाश वडेरा, सौरभ शर्मा, लोकेश मीणा, प्रभुलाल गुर्जर, नरेन्द्र सिंह गुहिल, मोहत लाल भजात, लालूराम भजात, गिरिराज प्रसाद मीणा, बालू सालवी, देवेन्द्र पारंगी तथा उदय लाल डामोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. संजीव राजपुरोहित ने किया, जबकि आभार डॉ. कौशल नागदा ने व्यक्त किया। सभा के अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राजेश पायलट के आदर्शों पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की धारा पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading