उदयपुर, 30 जुलाई। उदयपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सविना थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 207 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए, तस्करी में प्रयुक्त एक कार जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आए हैं। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा तथा नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त अभियान को अंजाम दिया। कार की तलाशी में मिला 207 ग्राम एमडीएमए पुलिस ने संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो उसमें से 207 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्यनारायण (38) पुत्र लक्ष्मीचंद निवासी रामनगर, माली मोहल्ला, नाडोलिया, थाना कोतवाली, जिला चित्तौड़गढ़ तथा गोपाल (40) पुत्र बालकिशन निवासी महादेव की गली, सदर बाजार, थाना कोतवाली, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच शुरू पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध सविना थाने में प्रकरण संख्या 268/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी शातिर प्रवृत्ति के हैं और उनके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल दोनों पुलिस अभिरक्षा में हैं। पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि वे कब से मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे थे, यह खेप कहां से लाई गई थी, किसे सप्लाई की जानी थी और इस नेटवर्क में उनके अन्य साथी कौन-कौन शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका कार्रवाई में सविना थानाधिकारी दलबीर सिंह के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (डीएसटी) और सविना थाना पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में डीएसटी प्रभारी विकम सिंह (उपनिरीक्षक), करतार सिंह (उपनिरीक्षक), विकम सिंह (हेड कांस्टेबल), राजेंद्र प्रसाद, जितेंद्र दीक्षित, गजेंद्र सिंह, शक्ति सिंह, सुमेर, मुकेश कुमार तथा साइबर सेल उदयपुर के लोकेश रायकवाल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और इस अवैध कारोबार से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को दिया संवेदनशीलता का प्रशिक्षण कुलपति के आश्वासन के बाद NSUI की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म, छात्र-हितों की मांगों पर कार्रवाई का भरोसा