उदयपुर, 30 जुलाई। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में छात्र-हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) की ओर से पिछले दो दिनों से चल रही अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद छात्र नेताओं ने अपना आंदोलन खत्म कर दिया। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के बाहर छात्र नेता कैलाश गुर्जर, सूर्यपाल सिंह देवड़ा, दीपेश गुर्जर और महावीर बिश्नोई अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे थे। आंदोलन के दौरान उन्होंने छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल करने, मराठी भाषा को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम में शामिल किए जाने के निर्णय का विरोध करते हुए राजस्थानी भाषा को प्राथमिकता देने, कला महाविद्यालय में सरकारी सीटों की संख्या 100 बढ़ाने तथा रीवैल शुल्क में कमी करने की मांग उठाई। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इन मांगों पर सकारात्मक विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद कुलपति और रजिस्ट्रार की मौजूदगी में आंदोलन समाप्त कराया गया। इस दौरान अतिथियों ने छात्र नेताओं को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तुड़वाई। हड़ताल समाप्त होने के अवसर पर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतेह सिंह राठौड़, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, NSUI प्रदेश महासचिव महिपाल सिंह कुराबड़, NSUI जिला अध्यक्ष जितेश खटिक, रोहित पुरोहित, प्रव चौधरी, विक्रम बिश्नोई, गोमा राम जाट सहित अनेक जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर कांग्रेस और NSUI नेताओं ने कहा कि छात्र-हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन का संघर्ष आगे भी लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन भी जारी रहेगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चित्तौड़गढ़ से उदयपुर ला रहे थे 207 ग्राम एमडीएमए, सविना पुलिस ने कार समेत दो तस्करों को दबोचा; पुराने अपराधी निकले आरोपी युवा उद्यमिता की मिसाल बने उदयपुर के चेतन जैन, “राजस्थान गौरव सम्मान” से नवाजे गए, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने किया सम्मानित, सबसे कम उम्र में सम्मानित होने वाले युवा बने