24 News update चित्तौड़गढ़। मंगलवाड़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 19 ग्राम अवैध एमडीएमए (MDMA) पाउडर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनकी मोटरसाइकिल जब्त की है। वहीं, वाहनों में अवैध बदलाव करने पर 9 अन्य मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा (आरपीएस) के निर्देशन और बड़ीसादड़ी पुलिस उपाधीक्षक के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस के अनुसार 22 जून 2026 को मंगलवाड़ थाना पुलिस ने चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छापरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने मोटरसाइकिल को रुकवाकर तलाशी ली।तलाशी में आरोपी रामचंद्र पुत्र नारायणलाल गाडरी निवासी भगीमों का खेड़ा, थाना भींडर, जिला उदयपुर और शंभूलाल पुत्र गंगाराम गुर्जर निवासी नेगड़िया, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 19 ग्राम अवैध मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए) बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की जांच के दौरान पुलिस ने 9 मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव पाए। इन वाहनों की संरचना में नियमों के विरुद्ध परिवर्तन किए गए थे और उन पर अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन किया हुआ था। पुलिस ने सभी 9 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त कर लिया।जिला पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, काली फिल्म और आपत्तिजनक शब्दों या चिन्हों का उपयोग नहीं करें। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चंदेरिया थाने का 15 हजार रुपये का इनामी एवं हिस्ट्रीशीटर नकबजन गिरफ्तार थाई स्पा की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, होटल में छापे के दौरान तीन गिरफ्तार