24 News Update चित्तौड़गढ़. शहर के एक होटल में संचालित थाई स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई में कथित देह व्यापार के संगठित नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सोमवार देर रात की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि मौके से चार विदेशी महिलाओं को बरामद किया। पुलिस ने नकदी, हिसाब-किताब से संबंधित डायरी और अन्य सामग्री भी जब्त की है।पुलिस के अनुसार सोमवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि पैराडाइज होटल की पहली मंजिल पर संचालित ब्ल्यू हेवन थाई स्पा में मसाज सेवा की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक कांस्टेबल को बोगस ग्राहक बनाकर स्पा सेंटर भेजा। उसके साथ एक महिला को स्वतंत्र गवाह के रूप में शामिल किया गया। प्रारंभिक पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने देर रात स्पा सेंटर पर दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस को काउंटर पर एक व्यक्ति मिला, जबकि अंदर के कमरों की तलाशी में एक विदेशी महिला ग्राहक के साथ मिली। इसके बाद स्टाफ रूम और अन्य हिस्सों की जांच में तीन और विदेशी महिलाएं बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि महिलाओं में थाईलैंड, लाओस और युगांडा की नागरिक शामिल हैं।जांच में सामने आया कि ग्राहकों से बातचीत और रकम तय करने का काम स्पा सेंटर के संचालकों और प्रबंधन से जुड़े लोग करते थे। भुगतान नकद के अलावा ऑनलाइन माध्यमों से भी लिया जाता था। पुलिस का दावा है कि महिलाओं को प्रति ग्राहक निर्धारित राशि दी जाती थी, जबकि शेष रकम संचालकों के पास रहती थी।तलाशी के दौरान पुलिस ने 12 हजार 700 रुपए नकद बरामद किए। इनमें वह राशि भी शामिल बताई गई है जो बोगस ग्राहक को सत्यापन कार्रवाई के लिए दी गई थी। इसके अलावा काउंटर से एक डायरी भी जब्त की गई है, जिसमें कई दिनों के ग्राहकों और लेन-देन का विवरण दर्ज मिला है। पुलिस डायरी और ऑनलाइन भुगतान रिकॉर्ड के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।मामले में राहुल मेघवाल, मनीष गोस्वामी और गोपाल माली को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित होने के संकेत मिले हैं।वहीं, मौके पर मिली विदेशी महिलाओं के खिलाफ फिलहाल कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस उनके वीजा, पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार महिलाओं के पुनर्वास और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 19 ग्राम एमडीएमए के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 9 मॉडिफाइड बाइक जब्त सांवलिया सेठ का खजाना फिर छलका, 7 चरणों में हुई गणना में मिले 40.81 करोड़ से ज्यादा, पिछले साल से 11 करोड़ ज्यादा चढ़ावा, सांवलिया सेठ के भंडार ने बनाया नया आंकड़ा