रहस्यमयी डिब्बे से आवाज निकालकर हिरणों को बुलाने का आरोप, तीन संदिग्ध हिरासत में; गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का धरना

बाड़मेर। धनाऊ थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात शिकारियों ने दो हिरणों का शिकार कर लिया। आरोपियों ने एक हिरण के पैर बांधकर उसे पेड़ पर उल्टा लटका दिया। तीसरे हिरण का पीछा करते हुए वे पशुओं के बाड़े तक पहुंच गए, जहां गाय-भैंसों के शोर से ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों के ललकारने पर शिकारी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

घटना नेहरों की नाड़ी और बिसारणिया गांव के पास की है। ग्रामीणों के अनुसार, शिकारी लोहे का एक डिब्बा लाए थे। उसमें रखे सामान से आवाज निकालकर वे हिरणों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। आवाज सुनकर पशु घबराने लगे और उनके शोर से ग्रामीणों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आए।

लगातार शिकार की घटनाओं से नाराज वन्यजीव प्रेमियों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। शनिवार सुबह आसपास के गांवों के लोग भी धरने में शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पहले भी शिकार की शिकायतें पुलिस और वन विभाग से की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।

धनाऊ पुलिस के अनुसार, मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading