जोधपुर। रेलवे स्टेशन पर कचरे से भरे डस्टबिन और उनके आसपास फैलने वाली गंदगी से निपटने के लिए अब तकनीक की मदद ली जाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर स्टेशन पर 240 लीटर क्षमता वाला स्मार्ट कूड़ेदान स्थापित कर रहा है। इसमें लगे सेंसर कचरे का स्तर बताएंगे और डस्टबिन भरने के करीब पहुंचते ही संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मिल जाएगा।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, एनएसजी-2 श्रेणी के इस स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए स्मार्ट कूड़ेदान लगाया जा रहा है। इसमें कचरे को दबाकर उसका आयतन कम करने के लिए कॉम्पैक्टर भी होगा। इससे एक बार में अधिक कचरा जमा किया जा सकेगा और बार-बार कचरा उठाने की जरूरत कम होगी।आईओटी आधारित मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म से सफाई टीमें डस्टबिन के भरने की स्थिति देख सकेंगी। इसमें जीपीएस ट्रैकिंग और मौसम प्रतिरोधी डिजाइन की सुविधा भी होगी। रेलवे के अनुसार, इसकी तकनीक पारंपरिक कूड़ेदानों की तुलना में 58 गुना अधिक प्रभावी भंडारण क्षमता देगी।इस व्यवस्था से समय पर कचरा उठाने, डस्टबिन ओवरफ्लो होने और स्टेशन परिसर में गंदगी फैलने की समस्या पर नियंत्रण में मदद मिलेगी। रेलवे का उद्देश्य स्टेशन की सफाई व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित और तकनीक आधारित बनाना है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation त्योहारों पर रेलवे की राहत: कोटा-रींगस के बीच तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन