24 News Update उदयपुर, 29 अगस्त। शहर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में जमीन पर जबरन कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता/प्रार्थी त्रिलोक पुर्बिया (56 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय अम्बालाल पुर्बिया, निवासी 199 अम्बामाता स्कीम ने इस संबंध में थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले के अनुसार, घटना 6 जून की बताई जा रही है। पीड़ित का आरोप है कि अभियुक्त रमेश चन्द्र पूर्विया और भगवती देवी ने मिलकर उनकी अम्बामाता स्कीम स्थित जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया और विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं। इस संबंध में प्रार्थी ने 28 अगस्त को थाने पहुंचकर शिकायत दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए अम्बामाता थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS 2023) की धारा 308(2), 316(2), 318(4) और 338 के तहत नामजद आरोपियों रमेश चन्द्र पूर्विया व श्रीमती भगवती देवी के खिलाफ केस पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच अम्बामाता स्कीम क्षेत्र के सहायक उप-निरीक्षक (ASI) श्री योगेश कुमार को सौंपी गई है, जो पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य जुटाने में लग गए हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सविना से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता लापता, अपहरण का आरोप फलासिया में रास्ता रोककर दो भाइयों से मारपीट, एक ही परिवार के 5 लोगों पर नामजद मामला दर्ज