24 News Update उदयपुर। गैस की भारी किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए नया नियम लागू कर दिया है। अब देशभर के उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारकों को साल में कम से कम एक बार आधार आधारित बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर गैस सिलेंडर पर सब्सिडी रोक दी जाएगी।पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस संबंध में सभी तेल कंपनियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। मंत्रालय ने साफ कहा है कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का आधार बेस्ड बायोमेट्रिक केवाईसी करवाना जरूरी होगा, ताकि वास्तविक उपभोक्ताओं की पहचान सुनिश्चित की जा सके।नए नियम के अनुसार यदि कोई उपभोक्ता साल में सात गैस रिफिल लेने के बाद आठवीं रिफिल बुक करता है, तो उससे पहले बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करवाना जरूरी होगा। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद ही उसे सब्सिडी की राशि मिलेगी।राजस्थान की बात करें तो यहां करीब 73 लाख उपभोक्ता उज्ज्वला योजना से जुड़े हुए हैं। राज्य में तीनों तेल कंपनियों के जरिए इन उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार की ओर से गैस सब्सिडी दी जाती है। योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को साल में नौ सिलेंडर तक सब्सिडी का लाभ मिलता है।मंत्रालय ने उन उपभोक्ताओं के लिए 30 जून तक की अंतिम समय सीमा तय की है, जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद अब तक एक बार भी आधार आधारित बायोमेट्रिक केवाईसी नहीं करवाई है। तय समय तक वेरिफिकेशन नहीं कराने वालों की सब्सिडी जून के बाद रोकी जा सकती है।सरकार का कहना है कि लंबे समय से केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण कई गैस कनेक्शन ऐसे लोगों के नाम पर चल रहे हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अपने पुराने पते से दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। ऐसे मामलों की पहचान कर सरकार उज्ज्वला योजना का नया और सटीक डेटा तैयार करना चाहती है।तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे उपभोक्ताओं को समय रहते वेरिफिकेशन के लिए जागरूक करें, ताकि किसी पात्र परिवार की सब्सिडी प्रभावित न हो। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कामचोर और ढीठ हो गए आरपीएससी के अफसर, कोर्ट में दी अजीब दलील दी — 4 लाख फॉर्म का इंस्पेक्शन मुश्किल, कोर्ट ने कहा—याचिकाकर्ताओं को परीक्षा में शामिल करो..सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा मामला उदयपुर के कनिष्का और आयुष चीन में खेलेंगे कैनो मैराथन वर्ल्ड कप”