24 News Update Udaipur. शहर के युवा कयाकर्स कनिष्का कुमावत और आयुष चौधरी का चयन चीन के बझोँग में होने वाले कैनो मैराथन वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी 20 मई को दिल्ली से टीम इंडिया के साथ चीन रवाना हुए।राजस्थान कायकिंग एवं कैनोइंग संघ के सचिव दिलीप सिंह चौहान ने बताया कि यह मेवाड़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। रवाना होने से पहले संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरामानी और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।संघ के चेयरमैन चंद्रगुप्त सिंह चौहान और अध्यक्ष भगवान स्वरूप वैष्णव ने इसे उदयपुर के वॉटर स्पोर्ट्स के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।कनिष्का और आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय प्रशिक्षकों, संघ पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं को दिया। खिलाड़ियों को रवाना करने के दौरान संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उज्ज्वला कनेक्शन वालों, जाग जाओ, अब हर साल कराना होगा बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, नहीं तो गैस बंद!!! महिला से अभद्रता और बच्चे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश, धानमंडी थाने में मामला दर्ज