24 News Update उदयपुर। शहर के सुखेर थाना क्षेत्र स्थित आशीर्वाद नगर कॉलोनी में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। सबसे गंभीर बात यह रही कि घटना के दौरान परिवार ने 112 इमरजेंसी सेवा और सुखेर थाने पर कई बार फोन किए, लेकिन पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर परिवार और कॉलोनीवासियों में भारी नाराजगी है। पीड़ित परिवार के सदस्य लोकेश वसीटा पुत्र डॉ. जीएल वसीटा ने बताया कि उनके पिता मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय (एमएलएसयू) में सीनियर अकाउंट ऑफिसर हैं। मंगलवार देर रात करीब सवा एक बजे तीन बदमाश कार से कॉलोनी पहुंचे। बदमाशों ने घर से कुछ दूरी पर वाहन खड़ा किया और दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर तथा बैग लेकर घर के अंदर घुस गए।
आरोपियों ने घर के चौक में लगा ताला तोड़ दिया। इसी दौरान घर में मौजूद परिवार के लोगों की नजर बदमाशों पर पड़ गई। खुद को पकड़े जाने का अंदेशा होते ही आरोपी भागने लगे, लेकिन उन्होंने परिवार पर हमला करने की भी कोशिश की।

परिजनों के मुताबिक 60 वर्षीय जीएल वसीटा पर हथियार से कई बार वार करने का प्रयास किया गया, हालांकि वे बच गए। बदमाशों ने घर में रखे गमले और अन्य सामान भी तोड़ दिए। पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें आरोपी हमला करते और भागते दिखाई दे रहे हैं।
घटना के दौरान परिवार की महिलाओं के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिवार ने तुरंत 112 इमरजेंसी सेवा और सुखेर थाने पर कॉल किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार दहशत में रहा।
परिजनों ने संदिग्ध कार का नंबर भी नोट कर लिया है और पुलिस को उपलब्ध कराया है। बताया गया कि परिवार के सदस्य देर रात जोधपुर से आ रही बेटी को लेने बाहर गए थे, उसी दौरान बदमाशों ने घर को निशाना बनाया। सुखेर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading