24 News Update उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा थाना पुलिस ने महज तीन दिन में लूट की सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को डिटेन किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन, 15 हजार रुपये नकद तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी ऋषभदेव श्री राजीव राहर के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई का नेतृत्व खेरवाड़ा थानाधिकारी करनाराम जाट ने किया।

रात में तलवार दिखाकर की थी लूट
पुलिस के अनुसार, प्रकरण संख्या 151/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना 17 मई 2026 की रात करीब 12:15 बजे की है। प्रार्थी लोकेश पुत्र केशवलाल निवासी बलुवा थाना सराड़ा, जिला सलूम्बर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह अपनी पत्नी के साथ ससुराल गांव सन्नाटी बलेवड़ी आया हुआ था। उसके साले की पत्नी खेरवाड़ा सीएचसी अस्पताल में भर्ती थी, इसलिए वह अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से अस्पताल गया था।
अस्पताल से लौटते समय जब वे करनाउवा स्कूल से आगे बलेवड़ी रोड पर पहुंचे, तभी पीछे से आर-15 मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक आए और उनकी बाइक रुकवा ली। आरोपियों ने तलवार दिखाकर धमकाया और उनसे 15 हजार रुपये नकद तथा दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना से पुलिस पहुंची आरोपियों तक
घटना की गंभीरता को देखते हुए खेरवाड़ा पुलिस ने तुरंत विशेष टीम गठित की। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और आसूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी आशीष पुत्र रामचन्द्र उर्फ चंदूलाल (20) निवासी बंजारिया फल उपला, खेरवाड़ा को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही मामले में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को भी डिटेन किया गया। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए दोनों मोबाइल, 15 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में खेरवाड़ा थाना पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में थानाधिकारी करनाराम जाट, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह, ईश्वर चंद, किशोर कुमार, हेड कांस्टेबल नरेश, दानवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह तथा कांस्टेबल दिलीप, मयंक, मनिन्दर सिंह, भरत, औनाड़ सिंह, भंवर सिंह, दिलीप पटेल और अंशूल शामिल रहे।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading