24 News Update उदयपुर, 21 मई। जिला स्तरीय जनसुनवाई तथा सतर्कता समिति की बैठक गुरुवार को कलक्ट्रेट मिनी सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें आमजन की समस्याओं पर गंभीरता से सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 166 से अधिक परिवेदनाएं प्राप्त हुईं।
जिला कलक्टर अग्रवाल के निर्देश पर परिवेदनाओं की द्विस्तरीय सुनवाई की व्यवस्था रही। जनसुनवाई में आए परिवेदनाओं को दो वर्गों में बांटा गया। विभागों से जुड़ी परिवेदनाओं की एक-एक प्रति संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी को उपलब्ध कराई गई। जनसुनवाई स्थल पर ही संबंधित अधिकारी ने परिवादी को सुना और यथासंभव राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की। वहीं जिला कलक्टर ने स्वयं भी उन परिवादियों से फीडबैक लिया। इसी प्रकार उपखण्ड क्षेत्रों से जुड़ी परिवेदनाओं पर जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से जुड़े उपखण्ड अधिकारियों से संवाद कर समाधान के निर्देश दिए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी पहल की गई।
जिला कलेक्टर अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे परिवेदनाओं का निस्तारण पूर्ण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ करें, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने सतर्कता समिति की बैठक ली। इसमें समिति में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, गिर्वा एसडीएम अवुला सांइकृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जिले के सभी एसडीएम एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जनसुनवाई में जुड़े।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading