24 News Update उदयपुर। स्मार्ट सिटी के सपने हो ना सके अपने। ख्वाब जो दिखाए थे वो हो गए चूर—चूर। कह रहे थे कि चौबीस घंटे पानी देंगे, चमचमाती सड़कें, वाई फाई सुविधा और ना जाने ऐसी ऐसी सुविधाएं कि बस चांद—तारे तोड़कर लाने की बात हो रही थी। मगर कुछ महीने पहले शुरू हुई चौबीस घंटे पेयजल आपर्ति की व्यवस्था ही नौतपा से पहले ही लड़खड़ा गई। पारा क्या पढ़ा सिस्टम का पानी उतर गया और पूरा सिस्टम ही धरातल पर भाप बनकर उड़ गया। और बचा तो बस केवल एक दिन छोड़ कर पानी देने का वादा। लोग कह रहे हैं ये तो होना ही था, जो नया स्मार्ट सिस्टम बनाया था उस पूत के पांव पालने में ही नजर आ रहे थे। बंटाढार होना तय था, बस लोग ये देख रहे थे कि आखिर सिस्टम का पुदीना कब तक बचा है। आज पानी एकांतरा हुआ है, हो सकता है कल बिजली भी हो जाए। याने वालसिटी जो अब तक स्मार्ट सिटी कहा जा रहा था अब शहरवासियों को पता चल गया है कि स्मार्ट नहीं केवल वालसिटी है। अब जलापूर्ति की नई व्यवस्था लागू की जा रही है। अब बचा है तो केवल जनता का कर्तव्य जो उसे पानी की बूंद बूंद बचाकर निभाना है, राष्ट्रहित में। मगर चर्चा यह भी शुरू हो गई है कि क्या स्मार्ट सिटी मॉडल फेल हो गया है। यदि नहीं तो अफसर जनता के सवालों का जवाब जरूर दें कि जो वादा किया था वो क्यों नहीं निभाया। अब खबर ये है कि ग्रीष्म ऋतु में जल स्रोतों में लगातार हो रही कमी को देखते हुए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा शहर की पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अधीक्षण अभियंता उदयपुर के निर्देशानुसार शहर कोट भीतरी क्षेत्र में आगामी 25 मई 2026 से एकांतर दिवस (एक दिन छोड़कर) जलापूर्ति व्यवस्था लागू की जाएगी। विभाग द्वारा इस व्यवस्था के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।अधीक्षण अभियंता उदयपुर रविंद्र कुमार चौधरी के अनुसार गर्मी के मौसम में जल की मांग बढ़ने एवं जल स्रोतों में कमी आने के कारण शहर में संतुलित एवं समान जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक क्षेत्र में पर्याप्त दबाव के साथ नियमित रूप से पेयजल उपलब्ध कराया जा सके, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। चौधरी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक जल का उपयोग आवश्यकता एवं मितव्ययता के साथ करें तथा जल संरक्षण में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अनावश्यक जल बहाव रोकना एवं पानी का दुरुपयोग नहीं करना वर्तमान समय की आवश्यकता है। नागरिकों के सहयोग से ही शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा। वी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जलापूर्ति व्यवस्था के दौरान किसी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर नागरिक विभाग के हेल्पलाइन नंबर 0294-2481003 पर संपर्क कर सकते हैं। विभागीय टीम द्वारा शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। सम दिवस12:00 – 14:00 : सेफी कॉलोनी, किशन पोल क्षेत्र, इंदिरा नगर बोड़ा14:00 – 16:00 : खानजीपीर, खड़क जी चौक, सालवी कॉलोनी, सूरी चौक, किशन पोल5:00 – 7:00 : रावत बुक स्टोर से वुडलैंड, बापू बाजार5:00 – 7:00 : मेहता जी की बड़ी इलाका।5:00 – 7:00 : अस्थल मंदिर, खटीकवाड़ा7:00 – 9:00 : रामद्वारा चौक, सीमेंट गली, मुल्ला चौक, आवड़ा चौक, धोली बावड़ी7:00 – 9:00 : मंडी की नाल, भोपालवाड़ी, खत्रियों की गली, कमल बंद गली, चौधरी की गली19:00 – 20:30 : कच्ची बस्ती, माछला मगरा पहाड़ी क्षेत्र5:00 – 7:00 : गोगावत वाड़ी, ईलाजी का नीम, महावतवाड़ी, चांदपोल, जोस्टल, पन्नाधाय मार्ग, पुरोहित जी का खुर्दा, भैरव घाटी, बारी घाट5:00 – 7:00 : कुम्हारवाड़ा, मुखर्जी चौक, इमली चौक, नया घरों का मोहल्ला, नाईकवाड़ा, सिंधी बाजार, कमल गली, भड़भूजा घाटी7:00 – 9:00 : हेलावाड़ी7:00 – 9:00 : रावजी का हाटा पोस्ट ऑफिस रोड, कालाजी गोराजी क्षेत्र, नाइयों की तलाई, पिपलेश्वर महादेव, पासवान गली, नजर बाग9:00 – 11:00 : करजाली हाउस, तंबोलियों की गली, शिवरती हाउस, गंगा गली9:00 – 11:00 : सिलावटवाड़ी, खटीकवाड़ा, डंकेटवाड़ी, सुथारवाड़ा, बस्तीरामजी की बाड़ी, हाथीपोल, पन्नाधाय मार्ग, भोई वाड़ा चौक18:00 – 20:00 : वारियों की घाटी, सोलंकियों की घाटी, ऊंटो का कारखाना, चिंतामणि घाटी18:00 – 20:00 : जड़ियों की ओल, भंडारियों की घाटी, बोलियों का चौक, सोना सेहरी, दाता भेरू, श्रीनाथ मार्ग, हुमड़ो की स। विषम दिवस 15:00 – 17:00 : सर्वऋतु विलास, अग्रसेन नगर, शिवाजी नगर, उदयापोल रोड, कमलावाड़ी17:00 – 19:00 : मोगरा वाड़ी, सर्वऋतु विलास, शिवाजी नगर7:00 – 9:00 : अमल का कांटा, खेरादीवाड़ा, मुखर्जी चौक9:00 – 11:00 : कैलाश कॉलोनी, शर्मा कॉलोनी9:00 – 11:00 : वुडलैंड, बापू बाजार से दिल्ली गेट5:00 – 7:00 : जगदीश चौक से घंटाघर, लालघाट, सिटी पैलेस, गणगौर घाट, गढ़िया देवरा, नाव घाट, पांडुवाड़ी, गणेश घाटी, नागा नानी गली5:00 – 7:00 : छोटा भोई वाडा, बड़ा भोई वाडा, आदेश्वर कॉलोनी, लुकमान मार्ग, काहार भोई वाडा, धीवर भोई वाडा, मोचियों का नोहरा, सोनियों की गली7:00 – 9:00 : कसारों की ओल, महतो का टिब्बा, घाणेराव घाटी7:00 – 9:00 : मेहताजी की खिड़की, मोती चौहट्टा रोड, मालदास स्ट्रीट, सिंघट वाड़ीयो की सेहरी, बापना गली, काजीवाड़ा, मोईदपुरा, नजम मार्ग9:00 – 11:00 : गायत्री मार्ग, छोटी ब्रह्मपुरी, कांजी का हाटा9:00 – 11:00 : पिछोली क्षेत्र16:00 – 18:00 : बिछू घाटी, महावतवाड़ी मस्जिद, त्रिवेणी मार्ग, दशोरा गली, रजा चौक, केलवा हाउस16:00 – 18:00 : जाटवाड़ी, चित्तौड़ा का टिब्बा, काले सात, इस्मली घाट, पन्नाधाय मार्ग18:00 – 20:00 : नागा नगरी, हनुमान घाट, नागर वाड़ी, खोडी इमली, भिंडर की हवेली, बांगोर का नोहरा, ब्रह्मपोल, अंबापोल, जाड़ा गणेश जी, अंमराई रोड Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नरेंद्र माली बने कार्यवाहक अध्यक्ष। नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक संपन्न, कार्यकारिणी विस्तार सहित लिए महत्वपूर्ण निर्णय। खेरवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 3 दिन में सुलझी तलवार के दम पर लूट की वारदात, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन