24 News Update निम्बाहेड (कविता पारख)। जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में सोमवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में बजट घोषणाओं, विभिन्न विभागों की फ्लेगशिप योजनाओं तथा विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए पेयजल व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संबंधी कोई समस्या नहीं रहनी चाहिए तथा पर्याप्त एवं सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बंद पड़े आरओ प्लांट शीघ्र चालू करवाने, हैंडपंपों के पास सोख्ता खड्डे बनवाने एवं जल संरक्षण संबंधी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने अघोषित बिजली कटौती रोकने, लंबित विद्युत कनेक्शनों का त्वरित निस्तारण करने, ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने तथा बकाया बिजली बिलों की प्रभावी वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएम कुसुम योजना की प्रगति एवं विभागीय रैंकिंग सुधारने पर भी चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पेयजल नमूनों की नियमित जांच कराने, मौसमी बीमारियों की स्थिति पर सतत निगरानी रखने एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य योजना, आभा आईडी एवं मा वाउचर योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने पर जोर दिया। रसद विभाग की समीक्षा के दौरान खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र व्यक्तियों के नाम जोड़ने तथा नए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं एवं साफ-सफाई की भी समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, नगर विकास न्यास सचिव कैलाश गुर्जर, नगर परिषद आयुक्त, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अजमेर विद्युत वितरण निगम सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निम्बाहेड़ा के जावदा में दो नोहरों में भीषण आग, पशुओं को सुरक्षित निकाल बड़ा हादसा टला भक्ति, संगीत और सनातन संस्कृति का विराट उत्सव बनी ‘भजन जैमिंग नाइट’ निम्बाहेड़ा में पहली बार आयोजित ऐतिहासिक भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे श्रद्धालु, ‘भजन बिट्स’ की प्रस्तुतियों ने बांधा समां