निंबाहेड़ा (कविता पारख)। दीपावली के पर्व पर निंबाहेड़ा स्थित चेतक एंटरप्राइजेज लिमिटेड के पेच एरिया मुख्यालय में रविवार को उत्सव और पारंपरिक उल्लास का माहौल रहा। अवसर था दीपावली पूजन और स्नेह मिलन समारोह का। धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में आस्था, पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक मेल-मिलाप की झलक देखने को मिली। समारोह में कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने परिवार के सदस्यों के साथ मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उनके साथ अनुज एवं छोटीसादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, कंपनी निदेशक एवं युवा उद्योगपति पूरण आंजना, ध्रुविन आंजना सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। पूजन के दौरान दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यालय परिसर में दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन हुआ। इस दौरान उदयलाल आंजना ने समारोह में पहुंचे कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, मित्रों, शुभचिंतकों तथा कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व केवल दीप जलाने का अवसर नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का भी संदेश देता है। आंजना ने उपस्थितजनों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। समारोह में मौजूद लोगों ने भी एक-दूसरे को दीपावली की बधाई देकर पर्व की खुशियां साझा कीं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कालू डांगी बने निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, उदयलाल आंजना की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी